कुरुक्षेत्र। वर्ष 2025-26 के लिए कलेक्टर रेट निर्धारित किए जाने हैं। इस विषय को लेकर सात मार्च को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त नेहा सिंह करेंगी। नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा राजस्व आयोग के चेयरमैन के आदेशानुसार वर्ष 2025-26 के लिए जिले में कलेक्टर रेट निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए सुझाव और व्यापक प्रतिक्रिया भी जानी जाएगी। इसके लिए एडीसी, सभी एसडीएम, डीएमसी, संपदा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता, डीटीपी, बीडीपीओ, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सभी अधिकारी निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।