फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में 36 शिकायतों का मौके पर किया निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आई विभिन्न विभागों से संबंधित 53 शिकायतों को सुना गया, जिनमें से 36 समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इनमें से 42 समस्या क्रिड से संबंधित तथा 11 शिकायतें अन्य विभाग से संबंधित थीं।
विज्ञापन

एसडीएम रमन गुप्ता ने इस दौरान कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, ताकि जनता का प्रशासन पर भरोसा और ज्यादा मजबूत हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के आदेशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का फायदा उठाएं।
शिविर के दौरान नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समाधान शिविर के जरिए उनकी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का मंच मिल रहा है। ऐसे शिविरों के आयोजन से न केवल प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हो रहा है, बल्कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें