फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के 35 चालक चलाएंगे एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत भूषण शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर सरकार व प्रशासन किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहता। दूसरी लहर की तरह एंबुलेंस या फिर चालकों की कमी न रह जाए, इसलिए राज्य परिवहन विभाग ने हरियाणा के सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर 614 चालकों की एंबुलेंस चलाने के लिए ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए हैं। कुरुक्षेत्र रोडवेज से कुल 35 चालकों की ड्यूटी लगाने के लिए आदेश प्राप्त हुए हैं। इन 35 में से 26 चालक कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस चलाएंगे और नौ जिला अंबाला में ड्यूटी देंगे। इन चालकों की 28 फरवरी तक इन एंबुलेंस पर ड्यूटी रहेगी।
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 27 एंबुलेंस हैं, जिन्हें 61 चालक रोटेशन में चलाते हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे में इन चालकों के चक्कर काफी बढ़ जाते हैं, इस पर रोडवेज से और चालकों की मांग की गई है, ताकि स्थिति बिगड़ने पर हालात को काबू रखने में ये सहायता मिल सके। वहीं कोरोना की दूसरी लहर कुरुक्षेत्र रोडवेज ने चार मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया था, जिन्हें तैयार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया था।
विज्ञापन

कई दिनों तक ये बसें स्वास्थ्य विभाग के बेडे़ में खड़ी रहीं। खतरा कम हुआ तो एंबुलेंस बनी बसों को वापस बुलाया गया और इन्हें फिर से बसों में तब्दील कर यात्रियों के लिए चलाया जाने लगा। जीएम का कहना है कि इन बसों को फिर से एंबुलेंस बनाने का सारा सामान कार्यशाला में रखा हुआ है, जैसे ही इन्हें फिर से एंबुलेंस बनाने के आदेश मिलेंगे दो दिन में इन्हें तैयार कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

चालकों की लिस्ट तैयार: मुंजाल
कुरुक्षेत्र रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने कहा कि उन्हें राज्य परिवहन के निदेशक के आदेश प्राप्त हुए हैं। इन आदेशों में कुरुक्षेत्र डिपो के कुल 35 चालकों की ड्यूटी एंबुलेंस चलाने के लिए लगाने को कहा गया है। इन 35 चालकों में से 26 कुरुक्षेत्र और 09 अंबाला में एंबुलेंस चलाएंगे। इन चालकों की लिस्ट बनकर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें