फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किरमिच में 34वीं कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, मतलोडा की महिला टीम विजेता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में कब्बडी प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला करती महिला ​खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में शनिवार को प्रदेश स्तरीय श्रीमुनी कुलतारण तीर्थ 34वीं कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इस आयोजन में महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबले हुए, जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल रविवार को होंगे।
विज्ञापन

महिला मुकाबलों में मतलोडा की टीम ने किनाला, जींद की टीम को हराकर जीत दर्ज की। पुरुष टीमों ने भी मैदान पर एक-दूसरे को मात देने के लिए पूरा दम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ धन्ना भगत पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान जगतार काजल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। काजल ने जीतने वाले खिलाड़ियों को सीखने और हारने वालों को अधिक मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता महिला और पुरुषों में कबड्डी के प्रति उत्साह बढ़ा रही है।
गांव के सरपंच रणबीर सिंह और खेल कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह बूरा ने जानकारी दी। पुरुष वर्ग में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिला वर्ग में पहले दिन 10 टीमों के बीच मुकाबले हुए। ग्रामीण निशू बूरा के अनुसार, यह ग्राम पंचायत स्तर पर हर साल आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है।

कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में कब्बडी प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला करती महिला खिलाड़ी। संवाद 

कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव में कब्बडी प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला करती महिला खिलाड़ी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें