फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण सिंह,देवीलाल,देवगौड़ा से बड़े किसान हितैषी के रुप में मोदी को किया प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरण सिंह, देवीलाल, देवगौड़ा से बड़े किसान हितैषी के रूप में प्रोजेक्ट किए मोदी
विज्ञापन

- धन्यवाद रैली के मंच से उठी आवाज, नरेंद्र मोदी को मिले किसान रत्न सम्मान
- मोदी एमएसपी फॉर्मूले के बाद मंच से हुई किसानों के आर्थिक सुधार की भविष्यवाणी
फोटो नंबर-31,33,63
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में हुई सूरजमुखी-धान किसान रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन दिग्गज नेताओं से बड़ किसान हितैषी नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया गया। दावा किया गया कि किसानों के दिग्गज नेता रहे स्व. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, स्व. पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल और पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से बढ़कर किसानों के हित में महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मोदी ने तैयार की हैं। रैली के मंच से प्रधानमंत्री मोदी को किसान रत्न से नवाजे जाने की मांग भी उठी।
रैली के जरिये ये संदेश भी दिया गया कि आजाद भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार से पहले किसी भी राजनैतिक दल की सरकार ने एमएसपी बढ़ाने जैसा बड़ा फैसला किसानों के हित में पहले कभी नहीं लिया। फसलों के दाम निर्धारित करने का फॉर्मूला तैयार कर ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए मोदी को सच्चा धरतीपुत्र कहा गया। सीएम, कृषिमंत्री, दोनों राज्यमंत्रियों सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गना भाव तो मिलेगा ही, अब सभी फसलों में इसका फायदा होना तय है। भविष्य की सभी सरकारों को इस फॉर्मूले का अनुसरण कर किसानों की फसल के दाम देना जरूरी होगा।
विज्ञापन


हुड्डा के रथ को भी लिया लपेटे में
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री के रथ को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि हुड्डा को रथ पर चढ़कर किसानों की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। यूपीए की सरकार में 2004 में कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग का गठन किया। जिसका चेयरमैन तत्कालीन सीएम हुड्डा को बनाया गया था। लेकिन इस कमेटी की रिपोर्ट को 2014 तक दबाए रखा।

...तो डीसी के घर से उठा लेना गैस सिलिंडर
रैली में सीएम ने केंद्र सरकार की उज्जवल योजना के तहत घर-घर में रसोई गैस कनेक्शन पहुंचाने की बात कही। उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों से पूछा कि अब कितने लोगों के घरों में गैस सिलिंडर नहीं है,इस मौके पर सिर्फ तीन लोगों ने हाथ खड़े किये। इसके बाद मंच से सीएम ने ऐलान किया कि इन्हें 48 घंटे में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा,अगर नहीं मिला तो डीसी के घर से उठा लेना। बता दें कि जनसभा में तीन लोगों में शामिल बेबी पत्नी विनोद गांधी नगर कुरुक्षेत्र, लक्ष्मण पुत्र पाला राम वासी गांव तंगौरी शाहाबाद, किरणा देवी पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र कालवा बाबैन ने हाथ खड़े थे।



300 गाड़ियों की कतार, प्रचार, धर्मगुरु को एंट्री नहीं मिली असरदार
प्रभाव, प्रचार और 300 गाड़ियों की कतार तो काफी लंबी थी। मगर धर्मगुरु के समर्थकों के तमतमाए चेहरों पर ये मलाल साफ दिखा कि सीएम की रैली में एंट्री उतनी असरदार नहीं हो सकी। दरअसल एक धर्मगुरु के समर्थकों की 300 गाड़ियों के काफिले को पिपली-शाहाबाद जीटी रोड के रास्ते कतारबद्ध होकर अनाज मंडी में सीएम की रैली स्थल तक पहुंचना था। ड्रोन कैमरों के साथ वीडियो और फोटोग्राफी करते हुए ये काफिला जैसे ही अनाज मंडी तक पहुंचा तो इस काफिले की अगुवाई कर रहे धर्मगुरु सहित उनके परिवार के सदस्यों की गाड़ियों को पुलिस ने मंच की ओर जाने से रोक दिया। बता दें कि धर्मगुरु स्वामी संदीप ओंकार के नेशनल हाईवे से लेकर रैली स्थल तक प्रचार के बड़े बड़े होर्डिंग लगे थे, इतने तामझाम के बावजूद सीएम और बड़े वक्ताओं द्वारा धर्मगुरु का नाम लिए जाने के साथ रैली स्थल पर काफिले की एंट्री ठीक से न मिलने की टीस होना लाजिमी था।

मंच से लेकर सुरक्षा घेरे तक मंडराता रहा प्राइवेट ड्रोन
पुलिस का एक ड्रोन कैमरा रैली स्थल के बाहर उपयोग हुआ, लेकिन मंडी के शेड के नीचे सीएम की रैली में दो दो ड्रोन कैमरे पहली बार मंडराते दिखे। यहां तक कि ठीक मंच से लेकर डी पॉइंट तक ड्रोन उड़ाया गया। जब इस बारे में शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरे रैली स्थल पर चलाने की अनुमति शायद जन संपर्क विभाग ने दी होगी,जब जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रैली के आयोजकों की सहमति से ही ड्रोन कैमरे उपयोग में लाए गए। वरना इससे पहले सीएम के इतने समीप ड्रोन को जाते नहीं देखा।

राज्यमंत्री सैनी के लिए टूटा प्रोटोकॉल, सांसद सैनी गायब
सीएम की रैली की एक खास बात यह भी रही कि जहां राज्यमंत्री नायब सैनी को प्रोटोकॉल तोड़ कर संबोधन कराया गया। वहीं भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी गायब रहे। उनका नाम प्रचार सामग्री में भी नहीं था। बता दें कि रैली में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के बाद मंच से राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन कराया गया।

आजादी से अब तक राजनैतिक दलों ने किया किसानों का शोषण
धन्यवाद रैली के संयोजक व हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने फसलों के एमएसपी बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार और स्वागत करते हुए कहा कि आजादी से अब तक सभी राजनैतिक दलों ने किसानों का शोषण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही शाहाबाद हलके में 1500 करोड़ रुपये का बजट विकास कार्यों पर खर्च किया जा चुका है। इस सरकार ने मिर्चपुर कांड में साढ़े 9 एकड़ में गरीब लोगों के लिए कॉलोनी बनाने का काम किया जबकि विपक्ष ने इसे राजनैतिक मुद्दा बनाया।

लंबे संघर्ष के बाद हुई किसानों की जीत
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद किसानों की जीत हुई है और इस जीत का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है तथा सरकार ने एक कलम से किसानों के खाते में 33 हजार 500 करोड़ रुपये जमा कराने का फैसला लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा कि किसानों का मसीहा कहने वाले कई नेता आए और चले गए, किसी ने भी किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने का फैसला नहीं किया।
ये रहे मौजूद
जनसभा में राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, विधायक श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक बलवंत सिंह, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, कुरुक्षेत्र प्रभारी बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, महामंत्री रविंद्र सांगवान, पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक बंता राम, भाजपा नेता गौरव बेदी, जय औंकार अंतर्राष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप औंकार, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, नपा अध्यक्ष बलदेव राज चावला मौजूद रहे।

रैली की झलकियां
- कार्यकर्ता और किसान धन्यवाद रैली में ढोल धमाके के साथ पूरे उत्साह से पहुंचे
- सीएम तयशुदा कार्यक्रम से करीब 3 घंटे लेट पहुंचे
- राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी से की और विराम ठेठ पंजाबी से किया
- सीएम 1 बजकर 6 मिनट पर मंच पर पहुंचे, वहीं दो बजकर 10 मिनट पर संबोधन शुरू किया
- सीएम ने 28 मिनट तक जनता को संबोधित किया और करीब 2.40 बजे मंच से उतर गए
- सीएम ने स्वयं कबूली देर से आने की बात
- जिस जगह पर भाषण देना था, उसकी जगह सीएम ने मंच संचालन के लिए लगे माइक से किया संबोधित
- राज्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को किसान रत्न देने की बात कही।
- सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एमएसपी बढ़ा कर एक पंथ दो काज की कहावत को बदल दिया है। यह काम कर उन्होंने एक पंथ कई काज करने का काम किया है।
- सीएम ने रैली के दौरान किसान को देंगे पूरे दाम, देश के हित में करेंगे काम का नारा दिया।

शाहाबाद के लिए 50 करोड़ मंजूर
टमुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की मांग पर शाहाबाद के गांवों को आपस में जोड़ने के लिए 4 पुलों के लिए 50 करोड़ की राशि मंजूर की है। इन पुलों में छपरी से किशनगढ़, भौकरमाजरा से मेहंदी का धुराना, अंबाला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी अगर कोई शाहाबाद का प्रोजेक्ट शेष है तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने रैली की सफलता के लिए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


करोड़ों की योजना का सीएम ने किया उद्घाटन और शिलान्यास
-एक करोड़ 3 लाख की लागत से निर्मित किसान विश्राम गृह का सीएम ने किया उद्घाटन
- 9.05 करोड़ के आईटीआई व 13.58 करोड़ से बनने वाले एसडीएम कॉम्प्लेक्स का किया शिलान्यास
- राज्यमंत्री बेदी ने कहा कि सरकार ने शाहाबाद हलके के विकास पर 1500 करोड़ रुपये राशि खर्च की

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के साथ सांझा किया दु:ख
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव अमीन के पास डेरा रामपुरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की गैस से दम घूटन पर हुई मौत पर डेरा के गुरुद्वारा साहब में पहुंचकर परिजनों के साथ दु:ख को सांझा किया। रविवार को देर सायं मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने डेरा रामपुरा गुरद्वारा साहब में पहुंचकर मृतक बलदेव सिंह, मृतक देवेन्द्र सिंह, मृतक रुपिन्द्र सिंह और मृतक जोगिन्द्र सिंह के परिवार के सदस्यों के साथ दु:ख सांझा कर सरकार की ओर से सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें