फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट धर्मशाला- सभा की चौधर की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट धर्मशाला व सभा की चौधर की जंग
विज्ञापन

डीसी व एसपी से आज मिलेंगे दोनों गुट
फोटो 4, 44
- कर्मवीर गुट ने जारी रखी भूख हड़ताल तो अंग्रेज गुट ने भी बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला और सभा की चौधर के लिए कर्मवीर और अंग्रेज सिंह गुट में खींचतान जारी है। रविवार को कर्मवीर घराड़सी गुट ने भूख हड़ताल जारी रखी और उन पर दर्ज मामला झूठा करार दिया। वहीं, अंग्रेज सिंह गुट ने भी बैठक कर रणनीति बनाई। दोनों ही गुट अपना-अपना पक्ष व मांग रखने व एक दूसरे के विरोध में सोमवार को डीसी और एसपी से मिलेंगे।
रविवार को तीसरे दिन भी धर्मशाला बचाओ के नाम से शुरू की गई भूख हड़ताल में कर्मवीर गुट के ऋषि पाल मोर, बीरबल, ईश्वर सिंह लोहान, दलीप सिंह बालू, स्वामी रघबीर मलिक, टेका करोड़ा, विजयपाल नैन, रामदिया सौंगल, रत्न सिंह पाई व रामफल भाना शामिल रहे जबकि इस दौरान नवनियुक्त प्रधान कर्मवीर घराड़सी, सुभाष बेनीवाल, कृष्ण श्योकंद, शमशेर ढुल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। कर्मवीर घराड़सी ने कहा कि समाज ने उन्हें जो कार्य सौंपा है, वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए विधायक को गुमराह किया है जबकि उन्हें अभी भी उम्मीद है कि विधायक जाट समाज के प्रति सही भूमिका निभाएंगे। कृष्ण श्योकंद ने कहा कि कई लोगों पर झूठा मामला दर्ज कराया है, लेकिन वे ऐसे मामले से घबराएंगे नहीं। प्रशासन ने जल्द ही मौजूदा कमेटी को हक नहीं दिलाया तो समाज की सभी खापों की विशाल बैठक की जाएगी, जिसमें बड़ा निर्णय लिया जाएगा। शमशेर ढुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि धन्ना भगत स्कूल की जमीन घोटाले से जुड़े लोग अपने आप को बचाने के लिए समाज को गुमराह कर रहे हैं। वे प्रशासन व राजनीतिक लोगों को झूठ बोलकर निजी स्वार्थ को पूरा करने में लगे हैं, लेकिन समाज ऐसे लोगों की मंशा पूरी नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट धर्मशाला खाली कराने के लिए की जाएगी मांग : अंग्रेज सिंह
प्रधान अंग्रेज सिंह का कहना है कि विरोधी गुट समाज को गुमराह कर धर्मशाला पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। भूख हड़ताल भी महज नाटक है। उनकी कार्यकारिणी ने रविवार को पूरे मामले को लेकर बैठक की। बैठक में लिए निर्णय के अनुसार ही सोमवार को डीसी व एसपी से पूरी कार्यकारिणी मिलेगी और विरोधी गुट से धर्मशाला खाली कराने की मांग की जाएगी। विरोधी लोगों ने मनमाने तरीके से धर्मशाला में जो कुछ भी गलत किया उसके अनुसार उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस को ही अगली कानूनी कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें