फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगिरी- मंत्री, विधायक, अधिकारी व कर्मचारियों से लेकर आम लोग भी झूमें

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरी में विधायक ने केला गिल्ली-डंडा तो प्रिंसिपल के गाने पर थिरके मंत्री और विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धर्म नगरी में रविवार को पहली राहगीरी में मंत्री से लेकर विधायक और अधिकारियों से लेकर आम जन तक व अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तथा आम लोग मस्ती में झूमे रहे। मस्ती करते नजर आए। इस दौरान कोई गिल्ली डंडा तो कोई बैडमिंटन पर हाथ आजमाता रहा। मंत्री, विधायक और अधिकारी रस्साकशी में जोर आजमाइश करते नजर आए। कुरुक्षेत्र में पहली राहगीरी का शुभारंभ राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने किया।
रविवार को छुट्टी के दिन लोगों को राहगीरी के लिए मंच सजाया गया था। जिसमें मंत्री, विधायक, अधिकारी के साथ आम नागरिक को मनोरंजन करने की व्यवस्था की गई थी। मुख्य मंच पर जहां डीडीआई रनरअप सचिन एंड ग्रुप, सृजन ग्रुप से डॉ. योगेश जोशी, जिला पुलिस की तरफ से सड़क सुरक्षा पर स्किट जैसे कार्यक्रमों में देशभक्ति के साथ अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर राहगीरी कार्यक्रम को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया, वहीं मंच के सामने राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के अलावा अधिकारी व आम लोग रस्साकसी, स्टेपू, गिल्ली-डंडा, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग जैसे खेलों में भाग लिया। मुख्य आकर्षण को केंद्र रस्साकशी का रहा, जिसमें एक तरफ राज्यमंत्री के साथ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी थे तो वहीं दूसरी तरफ विधायकों और उपायुक्त के साथ सिविल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी थे, जिसमें पुलिस प्रशासन को जीत हासिल हुई। महिलाओं ने स्टेपू का आनंद लिया तो अन्य लोगों ने वालीबॉल, हैंडबॉल जैसे खेलों में भाग लिया। अग्रसेन स्कूल की छात्रा कनिष्का, सृजन ग्रुप की रोजी, रोटरी क्लब के डांस हाउस रॉक किलर, प्रिव्यू ग्रुप, हरविंद्र चिम्मा, राजन, पारुल, विकास, पुलिस से पीआरओ नरेश आदि कलाकारों ने चार चांद लगाने का काम किया।
विज्ञापन

गूगल से नहीं राहगीरी जैसे मंचों से मिलेंगे युवा पीढ़ी को संस्कार : बेदी
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि आज विश्व का प्रत्येक नागरिक गूगल पर सर्च कर हर मुश्किल और समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास कर रहा है, लेकिन परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों का सुख और संस्कार गूगल देने में असमर्थ है। सही मायनों में सांझा परिवार और दोस्तों से मिले संस्कारों से ही मनुष्य का जीवन सहज और तनावमुक्त हो पाएगा। इस कार्य को राहगीरी जैसे मंचों से सहजता से किया जा सकता है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राहगीरी लोगों का तनाव कम करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। अगला राहगीरी कार्यक्रम रेलवे रोड न्यू कॉलोनी में आयोजित होगा। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि इसमें हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए।
राज्यमंत्री ने दिखाई साइकिल रैली को हरी झंडी, खुद भी चलाई
सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने साइकिल रैली को द्रोणाचार्य स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यमंत्री, विधायक सुभाष सुधा और लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने भी साइकिल चलाई। डॉ. पवन सैनी सुबह 6 बजे ही अपने निवास स्थान से साइकिल चलाकर राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे।
प्रिंसिपल ने गाया गाना तो डांस करने लगे राज्यमंत्री और विधायक
परशुराम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर जोशी को जोशिला गाना गाकर आम नागरिकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। डा. जोशी ने जट यमला, पगला, दीवाना गाया तो लोगों के साथ मंच पर बैठे राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा और विधायक डा. पवन सैनी और अन्य अधिकारी भी डांस करने लगे।
रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विधायक सुधा व सैनी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, नगराधीश कंवर सिंह, डीएसपी तान्या सिंह व डीएसपी राज सिंह ने रोड सेफ्टी पेंटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्र स्तर पर 10वां और हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा की छात्रा मनप्रीत कौर, पांचवीं रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में प्रथम रनरअप टीम के रूप में चंद्रभानपुरा स्कूल के विद्यार्थी चेतन, सौरव, गौरव को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।
पेंटिंग में 80 और रंगोली में 25 विद्यार्थियों ने लिया भाग
इस दौरान द्रोणाचार्य स्टेडियम में 80 विद्यार्थियों ने पेंटिंग और 25 ने रंगोली सहित दर्जनों बच्चों ने अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रोड सेफ्टी और अन्य सामाजिक मुद्दों को अपनी कूची से पोस्टर पर उकेरने का काम किया। इन विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया व पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

तेरी किताब-मेरी किताब का स्टाल रहा आकर्षण का केंद्र
इस दौरान दर्जनों बच्चों ने तेरी किताब-मेरी किताब स्टाल पर अपनी पुरानी पुस्तकें रखीं और जिन विद्यार्थियों को पुस्तकों की जरूरत थी उन्होेंने पुस्तकें लीं। इसी प्रकार नेकी की दीवार पर भी लोगों ने अपने पुराने वस्त्र रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें