फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा सर्वेक्षण में व्यक्तिगत जानकारियां रखी जाएंगी गोपनीय:सुमेधा ं

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा सर्वेक्षण में व्यक्तिगत जानकारियां रखी जाएंगी गोपनीय : सुमेधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि सरकार के विशेष मिशन के तहत अब हरियाणा के प्रत्येक नागरिक का स्टेट रेजिडेंट डाटा बेस एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक घर को स्मार्ट हाउस आईडी भी दी जाएगी। इस स्मार्ट आईडी की पहचान के लिए गणनाकार घर-घर जाकर डाटा लेंगे। अहम पहलु यह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी नागरिकों की जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी। जनसेवा सर्वेक्षण का कार्य 23 अक्तूबर से शुरू होकर तीन माह में पूरा होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त बुधवार को देर शाम एनआईसी कार्यालय में जन सेवा सर्वेक्षण से जुडेु अधिकारियों की बैठक ले रही थी। इससे पहले प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जन सेवा सर्वेक्षण को लेकर निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इस सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के लिए जिले में 1461 ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लाक में एक गणनाकार लगेगा। इस सर्वेक्षण के लिए जिला स्तर पर लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया है। उपायुक्त ने बताया कि इस समय ग्रामीण क्षेत्र में इस सर्वे के लिए 591 सक्षम युवा लगाए गए हैं। प्रत्येक सक्षम युवा 400 से 450 घरों को कवर करेगा। इसके अलावा 549 प्रगणक और 23 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सरकार इस डाटा के माध्यम से 87 विभागों की 150 सेवाओं के लाभ को सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर एसडीएम पूजा चांवरिया, जिला साख्यिंकी अधिकारी लक्की अरोडा, कमल त्यागी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें