फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर 301 लोगों पर किया सात लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को सेटेलाइट के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इन दोनों माध्यमों के जरिए जिले में अब तक 363 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है, इनमें से हरसेक सेटेलाइट से 153 और अन्य माध्यम से 210 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन 363 जगहों में से 335 जगहों पर आग लगाने की सूचनाएं सही मिली है।
विज्ञापन

फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 301 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और सात लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है और एक मामले में कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर नजर रखेंगे। आदेश का पालन न करने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें