फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ सकता है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोशल साइट्स फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर रुतबा दिखाने के लिए हथियारों के साथ फोटो टैग करना भारी पड सकता है। पुलिस हथियारों का प्रदर्शन करने वालों की सूची तैयार करने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेगी और इसके साथ ही उसके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करवाने की कार्रवाई भी शुरू होगी ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने ऐसे लोगों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है, जो सोशल साइट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि अगर आपको कोई हथियारों के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीर अपलोड करने के बाद भय पैदा करने वाले संदेश पोस्ट करते हुए दिखाई देता है या ऐसे किसी के बारे में पता चलता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कुछ लोग लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं, पुलिस ने इनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर बहुत से व्यक्ति एक दो नहीं बल्कि कई हथियारों के जखीरे के साथ बड़े शान से तस्वीर खिंचवाकर अपलोड करते हैं। सोशल मीडिया पर कई युवा इनके प्रभाव में आकर इनसे जुड़ने लगते हैं जो धीरे-धीरे गैंग के रूप में तब्दील हो जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि शिकायत होने पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने वालों को तीन साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है और भारी भरकम जुर्माना भी अदा करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हथियार भले ही लाइसेंसी हो लेकिन उसका सार्वजनिक प्रदर्शन पूरी तरह से गैर कानूनी है। ऐसा करना असला लाइसेंस जारी करने के लिए तय शर्तों के उल्लंघन एवं असलहे के दुरुपयोग में आता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पूरी तरह से सार्वजनिक मंच है। लिहाजा वहां हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करना सार्वजनिक प्रदर्शन के दायरे में आता है। ऐसा करने वाले के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें