कुरुक्षेत्र। शहर में बाईपास नागरिकों का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट को केंद्र की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। दक्षिणी फेज में 27.9 किलोमीटर दूरी के बाईपास को तैयार करने में लगभग 2071 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बाईपास के तैयार होने से वाहनों का सफर तो आसान होगा ही, इसके साथ ही शहर के लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र बाईपास की घोषणा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर के पास से शुरू होकर गांव किरमच, अमीन से होते हुए गांव मथाना तक 27.9 किलोमीटर में बाईपास तैयार होगा। इस बाईपास को दो नहरों और रेलवे लाइन के ऊपर से क्रॉस करवाया जाएगा। करीब 100 हेक्टेयर भूमि को एक्वायर किया जाएगा।