फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-फार्मा में 27 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में सोमवार को आयुर्वेद डिप्लोमा इन फार्मेसी में दाखिले के लिए काउंसलिंग हुई। इसमें 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें 27 विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दाखिला दिया गया।
श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने बताया कि डी फार्मा में 27 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इन सभी का दाखिला मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के बाद हुआ है। बची हुई 36 सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग की तिथि एडमिशन कमेटी द्वारा जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल 38 अभ्यर्थियों ने डिप्लोमा इन फार्मेसी के लिए आवेदन किया था, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी गई थी। आयुर्वेद में डी-फार्मा कोर्स करने के लिए विद्यार्थी की 12वीं की पढ़ाई विज्ञान संकाय से होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही सामान्य कैटेगरी के लिए 40 प्रतिशत और आरक्षित कैटेगरी में 35 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स में विद्यार्थियों को दवाओं और औषधियों को बनाने व वितरण से जुड़ी सामान्य जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें