चोरों ने दिन दहाड़े माजरी का मोहल्ला में घर के ताले तोड़कर करीब 25 लाख के सोने के गहने चोरी कर लिए। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला माजरी निवासी जतिंद्र सिंह ने कहा है कि वे अपने परिवार के साथ एक रस्म क्रिया में भाग लेने के लिए शहर से बाहर गए थे। जब वह सायं 6 बजे घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि बेडरूम के साथ बना स्टोर रूम का दरवाजा बंद था और ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी लोहे की दोनों पेटियों से 50 तोले सोना, 750 ग्राम चांदी व 40 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने जतिंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले वासियों ने दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना की निंदा करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।