फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था संभालेंगे 25 चीता राइडर्स

विज्ञापन
यातायात पुलिस सहायता बूथ का शुभारंभ करतीं एसपी डॉ. अंशु सिंगला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यातायात व्यवस्था के तहत जिले के दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोन में निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं यातायात व्यवस्था की निगरारी के लिए जिले में 25 चीता राइडर्स नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने दी।
डॉ. सिंगला सैनसन पेपर इंडस्ट्री बाखली की ओर से ब्रह्मा मंदिर चौक पर यातायात पुलिस के लिए स्थापित किए गए स्मार्ट बूथ का शुभारंभ करने पहुंची थीं। पुलिस अधीक्षक और इंडस्ट्री के एमडी प्रदीप सैनी ने स्मार्ट बूथ का उद्घाटन कर उसे यातायात पुलिस के हवाले कर किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात पुलिस को सुविधा देने के लिए स्मार्ट बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनने, बैग व अन्य सामान रखने, मोबाइल, चालान मशीन को चार्ज करने, खाना खाने के लिए, बारिश के मौसम में बचाव व सुविधा देने के लिए बूथ स्थापित किया किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केडीबी रोड पर ब्रह्मा मंदिर चौक स्थापित किए गए स्मार्ट बूथ में हर प्रकार की सुविधा मौजूद है। बूत मे पंखा और लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि बूथ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों और अन्य कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा मोबाइल चार्जर प्वाइंट भी लगे हुए हैं। इस मौके पर यातायात डीएसपी रमेश गुलिया, यातायात प्रबंधक रामकरण, भीम सिंह, जगदीश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें