फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिले भर के पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन किसी भी पंप पर पेट्रोल देने से मनाही नहीं है। यहां पुलिस और पेट्रोप पंप संचालक भी हेलमेट के लिए समय-समय पर चालकों को जागरूक करते दिखाई देते हैं, लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप पर हेलमेट न होने पर पेेट्रोल नहीं देने का निर्णय नहीं लिया गया है। जागरूक लोगों का मानना है कि यदि पुलिस और पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने से इंकार कर दें तो अवश्य ही हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए जागरूक करने के साथ ही सख्ती भी जरूरी है।
पेट्रोल देने से नहीं कर सकते मना
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि वे हेलमेट नहीं होने पर पेट्रोल देने से इंकार नहीं कर सकते। हालांकि, अधिकतर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह पेट्रोल पंपों पर दी जाती है, लेकिन इसे वे वाहन चालकों पर थोप नहीं सकते। इससे उनकी बिक्री पर असर पड़ेगा। उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट हर हाल में होना चाहिए : गुप्ता
कुरुक्षेत्र पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश गुप्ता का कहना है कि वर्तमान में वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे सड़कें छोटी पड़ रही हैं। वाहन चलाना आसान नहीं रहा। ऐसे में हादसे बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। हर हाल में दोपहिया वाहन चालक के पास हेलमेट होना चाहिए। हेलमेट होगा तो हादसे के बाद भी जान बच सकेगी। अमर उजाला का अभियान लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक सिद्ध होगा। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें