फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के बच्चों ने ससंद की कार्यवाही के बारे में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी स्कूल के बच्चों ने संसद की कार्यवाही के बारे में जाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सर्वजीत कौर ने कहा कि डीएवी लुखी, डीएवी कुरुक्षेत्र, डीएवी इस्माईलाबाद और डीएवी शाहाबाद विद्यालय के विद्यार्थियों को दिल्ली में संसद की सीधी कार्यवाही देखने के लिए ले जाया गया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को संसद में विभिन्न विषयों और बिलों को पास करवाने को लेकर की जाने वाली चर्चा को देखने का मौका मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बच्चों ने संसद में ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पर हो रही चर्चा को प्रत्यक्ष रूप से देखा और बच्चों ने बिल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि बच्चों को संसद में हो रही सीधी कार्यवाही देखने में सांसद दुष्यंत चौटाला और इनसो उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा ने अहम भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि संसद में सीधी कार्रवाई को प्रत्यक्ष रूप से देखने से बच्चों को हमारी संसद और देश के लोकतंत्र का मतलब पता चलता है। इस मौके पर डीएवी कुरुक्षेत्र की प्रधानाचार्य गीतिका, डीएवी इस्माईलाबाद की प्रधानाचार्य सर्वजीत कौर, डीएवी शाहाबाद के प्रधानाचार्य कमल, डीएवी लुखी के प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें