फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी की पूर्व मैंबर बीबी करतार कौर बनी शिअद राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी की पूर्व मैंबर बीबी करतार कौर बनी शिअद राष्ट्रीय कोर कमेटी की सदस्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
एसजीपीसी की पूर्व मैंबर बीबी करतार कौर को शिरोमणि अकाली दल महिला विंग में राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्या मनोनीत किया गया है। इससे पार्टी पदाधिकारियों में खुशी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि इससे हरियाणा का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पार्टी पदाधिकारियों में नए जोश का संचार होगा और आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शिअद को लाभ होगा। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष एवं एसजीपीसी की पूर्व सदस्या बीबी रंविदर कौर ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जगीर कौर ने सदैव ही हरियाणावासियों का मान बढ़ाया है। हरियाणा सिख परिवार के प्रदेशाध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि हरियाणा में अलग चुनाव लड़ने के पार्टी के निर्णय से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश है। सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी मंगप्रीत सिंह, सब ऑफिस इंचार्ज परमजीत सिंह दुनियामाजरा, पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह मुगलमाजरा, पार्टी जिला शहरी विंग के पूर्व अध्यक्ष तजिंदर सिंह मक्कड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार सिंह कक्कड़, थानेसर के पूर्व शहरी अध्यक्ष दिलबाग सिंह चौधरी और शाहाबाद के पूर्व हलका अध्यक्ष करतार सिंह दामली ने पार्टी सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल, राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल और महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जगीर कौर का इस नियुक्ति के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें