फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान की मौत के बाद हरकत में आया बाल सरंक्षण आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बाल संरक्षण परिषद के सदस्य के साथ टीम ने की कनिपला के स्कूल की जां
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-पिपली।
गांव कनिपला स्थित माता पंजाब कौर स्कूल की वैन के नीचे आने से 5 वर्षीय छात्र की मौत के बाद हरियाणा बाल संरक्षण परिषद के सदस्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी और आरटीए, सुनील कुमार टीम सहित स्कूल की जांच के बाद गांव सिरसिला पहुंची। परिषद के सदस्य परमजीत बड़ौला एवं टीम के सदस्यों ने उपरोक्त घटना पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के चेयरमैन विरेंद्र काजल, जिला बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी इंदु शर्मा, सीमा, पूजा सचदेवा सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान उपरोक्त टीम ने घटना का शिकार हुए अरमान की आत्मा की शांति की कामना के साथ उसके पिता बलजिंद्र सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों को हौसला बंधाया। बडौला ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन को चौकन्ना रहने और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले स्कूल संचालकों और लापरवाह स्कूल वाहन चालकों पर शिकंजा करने के लिये कहा गया है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपना दर्द बयान करते हुए टीम के सामने कहा कि स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाही के कारण उनके घर का चिराग बुझ गया। परिवार ने इस लापरवाही में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और अन्य ऐसे स्कूलों पर भी सख्ता एक्शन लेने की मांग है, जोकि नियमों की अवहेलना करते हुए मासूमों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।

स्कूल पर जड़ा था ताला, टीम ने की जांच
मंगलवार को हुई घटना के बाद से माता पंजाब कौर स्कूल बंद है। स्कूल के आफिस, कमरों पर ताला जड़ा है। इस बीच वीरवार को स्कूल की जांच के लिये जब टीम पहुंची तो यहां माता पंजाब कौर शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति,शिक्षक या गैर शिक्षक स्टाफ का कोई भी सदस्य मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद टीम ने स्कूल के भवन का निरीक्षण किया,हैरत जताई कि अधिकारियों को स्कूल की अव्यवस्था अब तक नजर क्यों नहीं आई।
विज्ञापन

बाक्स
कनिपला के दूसरे स्कूल में भी मिली खामियां
-----------------------------------
माता पंजाब कौर स्कूल की जांच के दौरान इसकी रिपोर्ट बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक निर्देश दिए गए और इस टीम ने गांव कनीपला स्थित मौजूद एक अन्य शिक्षण संस्थान युवा शक्ति स्कूल में जाकर व्यवस्था की जांच पड़ताल की। टीम ने यहां पर स्कूल के रिकार्ड को चैक किया गया। जिसमें कैमरों का सही नहीं होना बसों के जीपीए सिस्टम सहित अनेकों खामियां पाई गई। स्कूल बसों की चैकिंग करने पर बस में जीपीएस सिस्टम, बस चालकों व परिचालकों पर वर्दी न होना पाया गया।
विज्ञापन

बाक्स
25 स्कूल वाहन किये चैक,दो के कटे चालान,दो इंपाउंड
---------------------------------------------
हरियाणा बाल संरक्षण परिषद के सदस्य प रमजीत सिंह बड़ौला की मौजूदगी में टीम ने जीटीरोड पर कौलापुर टी प्वाइंट पर करीब 25 स्कूल वाहनों की व्यवस्था की जांच की। इनमें दो स्कूल बसों के चालान काटे गये,जबकि दो स्कूल बसों को टीम ने इंपाउंड किया। इनमें कई स्कूल वाहनों के चालकों द्वारा वर्दी न पहनना व उनके पीसीसी सर्टीफिकेट और मेडिकल सर्टीफिकेट के ना होने पर फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें