फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : कुवि के 13 पीजी कोर्सों की आज लगेगी पहली मेरिट सूची

Tue, 05 Aug 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 13 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन कोर्सों में खाली सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 जुलाई को दोबारा पोर्टल खोला था। अभ्यर्थियों ने इस मौके का लाभ उठाते हुए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। पहली मेरिट सूची पांच अगस्त को जारी होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकीं हैं।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली सूची में आएगा, वे छह अगस्त तक फीस जमा कर सकते हैं। समय पर फीस न भरने वालों का दाखिला निरस्त माना जाएगा। यदि कुछ सीटें शेष रहती हैं, तो सात अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि जिन छात्रों ने आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथियों पर मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य चेक करें। अभ्यर्थी दस्तावेज और फीस भरने की प्रक्रिया में कोई देरी न करें ताकि दाखिला सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें