फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टर्ड अकाउंटेंट के नाम पिता की दुकान पर आया बंद लिफाफा, खोला तो उड़ गये होश

विज्ञापन
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट ने जब अपने नाम आये बंद लिफाफे को खोला तो होश उड़ गये। बंद लिफाफे में 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए परिवार के सदस्यों को जान माल हो हानि पहुंचाने की धमकी दी हुई थी। चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पुलिस को शिकायत की। सुभाष मंडी चौकी पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में वार्ड नंबर-6 ज्योतिसर निवासी राजीव हरजाई पुत्र रमेश चंद ने बताया कि वह करनाल की एक कंपनी में बतौर सीए कार्यरत है।
विज्ञापन

बताया कि उनकी आंबेडकर चौक कुरुक्षेत्र के नजदीक रमेश चंद चुनी लाल के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार को दुकान पर उनके पिता रमेश चंद बैठे हुए थे। करीब साढ़े 6 बजे जब वह अपने पिता के पास दुकान पर आया था, तो उसके पिता ने एक बंद लिफाफा दिया, जिस पर उसका नाम और घर का पता लिखा हुआ था। जब उसने बंद लिफाफा खोला तो उसमें से दो पेज की एक चिट्ठी निकली, जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए मेरे परिवार को जान माल की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को उक्त चिट्ठी सौंपते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती उनकी दुकान पर आई थी और उसके पिता को यह चिट्ठी देते ही वापस चली गई। युवती ने मुंह पर सफेद मास्क लगाया हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा गेट पुलिस थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उक्त धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शीघ्र ही आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें