फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 1.95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इस्राइल भेजने के नाम पर 1.95 लाख रुपये धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने तीन लाख रुपये में इस्राइल का वर्क परमिट देने का आश्वासन दिया था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में दर्शन लाल निवासी सरस्वती कॉलोनी ने बताया कि वह कीर्ति नगर के दुकानदार अंकित से सामान खरीदता था।
विज्ञापन

आरोपी का भाई मलयेशिया में सैटल है तथा अन्य युवकों को भी इस्राइल में वर्क परमिट दिलवाने का काम करता है। आरोपी अंकित व सुजित ने उसके बेटे विनायक को वर्क परमिट पर इस्राइल भेजने भरोसा दिया। इस एवज में उससे तीन लाख रुपये मांगे थे। उसने अलग-अलग समय पर करीब 1.95 लाख रुपये के साथ कागजात आरोपियों को दे दिए, मगर आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें