फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति बालाजी मंदिर बनेगा पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र: सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तिरुपति मंदिर के कपाट खुलने से पहले कुरुक्षेत्र में श्रेय लेने की जंग शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इस मंदिर धर्मक्षेत्र में लाने का भगीरथ प्रयास तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद नवीन जिंदल को दे रहे हैं। इस बीच उत्तर भारतीय श्रद्धालुओं के लिये सुखद सूचना यह है कि रविवार से भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी के दर्शन कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर भी होंगे। एक जुलाई को शाम चार बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मंदिर का उद्घाटन किये जाने के पश्चात देश-दुनिया के श्रद्धालु यहां भगवान के दर्शन कर सकेंगे। दरअसल मंदिर के लिये भूमि आवंटन, भूमिपूजन और आधारशिला पूर्व की कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा रखा गया था,जबकि उद्घाटन मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर करने वाले हैं। नवनिर्मित तिरुपति बालाजी मंदिर में मंत्रोच्चारण, वेदों और दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार 28 जून से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम चार बजे मंदिर का उद्घाटन करेंगे। भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर को दर्शन के लिये सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

मंदिर में मिलेंगे तमाम सुविधाएं: सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि यहां श्रद्धालुओं के लिये तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मंदिर से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। इधर उपायुक्त डॉ. एस एस फुलिया ने कहा कि प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो हजार लीटर दूध से हुआ स्नान फिर हुआ ध्वजारोहण

तिरुपति बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिये जारी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंत्रोच्चारण के बीज भगवान की मूर्ति का 2 हजार लीटर दूध से स्नान और ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एस एस फुलिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, मंदिर के ट्रस्ट के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन्होंने पूजा के बाद मंदिर में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें