फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के अस्पताल में उपचाराधीन संत गोपालदास लाप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन संत गोपालदास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं, जिनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिपली के गांव वजीदपुर स्थित श्री गौवंश चिकित्सालय संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों व अन्य लोगों नेे उन्हें ढूंढे जाने के लिए जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है।
संरक्षक कुमार जैन, सुभाष जैन, पंकज अग्रवाल, प्रधान जितेंद्र शर्मा, उपप्रधान वीएस अग्रवाल, स्वामी सूरज प्रकाश, जयगोपाल, महासचिव धीरज जैन, श्याम लाल, गुरविंद्र, प्रवीन आदि ने बताया कि कई महीनों पहले स्वास्थ्य संबंधित समस्या को लेकर दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हुए थे। जहां पर इनके परिवार के सदस्य 22 व 23 नवंबर 2018 को संत गोपालदास का हालचाल जानने के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल मेें मिलने गए थे। जहां उन दिनों वह मौन धारण किये हुए थेे, इसलिए उनसे ज्यादा बात नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि उसके बाद संत गोपालदास ने अपने पिता को लिखित पत्र भेजा और कहा कि सरकार मुुझे यहां से जल्द ही कहीं और शिफ्ट करना चाहती है। इसके कुछ दिनों बाद पता चला कि संत गोपालदास को देहरादून स्थित मैक्स में दाखिल करवा दिया गया है, लेकिन वहां से संत गोपालदास के लापता होने की जानकारी मिली है जो सभी के लिए चिंता का विषय है। परिजनों व श्री गौवंश चिकित्सालय के सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया है इससे पहले कोई अनहोनी हो जाए इसलिए संत गोपालदास को ढूंढ़ने को लेकर जल्द कार्रवाई की जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगा सफाई के लिए अनशन के दौरान बिगड़ा था स्वास्थ्य
संत गोपालदास की तबियत कई माह पहले गंगा सफाई के लिए शुरू किए अनशन के दौरान खराब हुई थी, जिसके बाद पहले उन्हें ऋषिकेस स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां से उसे दिल्ली और फिर देहरादून स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया। इससे पहले उन्होंने जंगलों की कटाई के विरोध में अनशन किया था तो वहीं कुरुक्षेत्र में भी 47 दिनों तक वे गोचरान की भूमि मुक्त कराने की मांग को लेकर अनशन पर रहे थे। इस दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें