फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु साहिबान की शिक्षा पर शिअद ने महिलाओं को दिया बराबरी का दर्जा : बीबी जगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने 550 साल पहले महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया था। गुरु साहिब की शिक्षा पर चलते हुए शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल ने शुरू से ही नारी जाति को पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया है। अब हरियाणा में भी पार्टी महिलाओं को वही सम्मान देगी, जिसकी वे हकदार हैं। चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारते समय महिलाओं को बराबरी की भागीदारी दी जाएगी। ये बातें शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जगीर कौर ने कहीं।
वे गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में महिला विंग की प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। 19 अगस्त को पिपली अनाजमंडी में होने वाली रैली के लिए वे हरियाणा में 5 दिवसीय दौरा भी करेंगी। कुरुक्षेत्र और करनाल में 6, 7 और 8 अगस्त तथा इसके बाद 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंदर कौर अजराना ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा निर्देश मिलने के बाद बीबी जगीर कौर के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान महिलाओं को रैली का न्यौता देने के साथ-साथ पार्टी से भी जोड़ा जा रहा है। बैठक में एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, सुखबीर सिंह मांडी, बीबी रविंदर कौर यमुनानगर, बीबी हरपाल कौर सिददू, बीबी रणजीत कौर फरीदाबाद, बीबी रणजीत कौर पानीपत, प्रेम सिंह लाडवा तथा बीबी मनदीप कौर सहित अन्य जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें