फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 17 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते मुख्यातिथि नरेश सैनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की ओर से नागरिक अस्पताल में 387वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित था। शिविर में 17 युवाओं ने रक्तदान किया।
शिविर में सेवानिवृत्त मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी और मानव मित्र मंडल के सचिव एवं रोटी बैंक के वरिष्ठ उपप्रधान भारतेंदु हरीश मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनंद कुमार ने शिविर की अध्यक्षता की। रक्तदाता सवीन गेरा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदान भी किया। मुख्य अतिथि नरेश सैनी और भारतेंदु हरीश ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के फलस्वरूप आज हम स्वतंत्र हैं, हम उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे और ऐसे वीरों को समर्पित रक्तदान शिविर बहुत ही सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर आनंद कुमार ने रक्तदान करते हुए बताया कि वे आज 18वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि वे वर्ष 1989 से रक्तदान कर रहे हैं और वर्ष 2010 से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं , उनका मुख्य लक्ष्य रक्त के अभाव की पूर्ति करना है। डॉ. वर्मा ने बताया कि वे स्वयं 146 बार रक्तदान और 67 बार प्लेटलेट्स दे चुके हैं। रक्त कोष प्रभारी डॉ. रमा की अध्यक्षता में करनैल, साहिल और निखिल आदि ने रक्त संग्रह किया। इस दौरान रमेश कुमार, मेनपाल वर्मा, रोबिन वर्मा, अजय राणा अनेक बार, सलिंद्र पाल, विजय पाल, सतीश कुमार, कपिल कुमार, अरुण भाटिया, संदीप रावत, राम निवास, रामफल, डॉ. अरुण कुमार, अंशुमन चौधरी, सवीन गेरा, कुलबीर सैनी और रविंद्र सैनी ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें