फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला सचिवालय में लगाए शिविर में 17 समस्याओं का किया गया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रही।
विज्ञापन


एडीसी सोनू भट्ट ने यह जानकारी दी। वे सोमवार को लघु सचिवालय के एनआईसी कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 17 समस्याओं को सुना गया जिसमें 12 समस्या क्रिड से संबंधित तथा पांच शिकायतें अन्य विभाग से संबंघित थी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में रखी गई 17 समस्याओं में से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है तथा शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले एडीसी सोनू भट्ट व कमेटी के सदस्य रामपाल पाली ने क्रिड और विभिन्न विभागों से संबंधित 17 समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, ताकि जनता का प्रशासन पर भरोसा और ज्यादा मजबूत हो। शिविर में कुल 17 शिकायतें आई। जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। कमेटी के सदस्य रामपाल पाली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के आदेशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें