लाडवा। समाधान शिविर में अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति
लाडवा। एसडीएम कार्यालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम अनुभव मेहता ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय में लगे वर्ष 2025 में समाधान शिविरों के दौरान आई शिकायतों में से 165 शिकायतों का निपटारा किया गया है। इस दौरान 113 शिकायतों का समाधान संभव न होने पर रिजेक्ट किया गया और नौ शिकायतें लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि यह शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया जाता है। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि नागरिकों को दोबारा से उस समस्या के लिए प्रशासन के चक्कर न लगाने पड़े।
लाडवा। समाधान शिविर में अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति