फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौकाः कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पीजी पाठयक्रमों में दाखिले की तिथि बढ़ी, जानें पूरी डिटेल्स

Sun, 30 Jun 2019 02:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्यौगिकी संस्थान में एमए जनर्लिजम एंड मॉस कम्यूनिकेशन व एमएससी मॉस कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। दाखिले के इच्छुक आवेदक अपने ऑनलाइन फार्म की कॉपी दस्तावेजों के साथ संस्थान में 12 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन


इच्छुक आवेदक पीजी डिप्लोमा इन योगा में 4 जुलाई तक आवेदन जमा करा सकते हैं तथा ऑनलाइन फार्म की कॉपी दस्तावेजों के साथ 8 जुलाई तक शारीरिक शिक्षा विभाग में जमा करा सकते हैं। सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा के लिए इच्छुक आवेदक 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा ऑनलाइन फार्म की कॉपी दस्तावेजों के साथ 22 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।

इन दोनों कोर्सों में चयनित होने वाले छात्रों की पहली, दूसरी व अंतिम सूची का शेड्यूल पूर्ववत रहेगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर लॉगइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें