फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ीः सुनील जाखड़ के बाद दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी भेजा इस्तीफा

Sun, 30 Jun 2019 12:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी नेताओं द्वारा अपने पदों से इस्तीफे देने का दौर थमा नहीं है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विदेश मामलों संबंधी समिति के उप प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


बाजवा ने अपना इस्तीफा पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजते हुए लिखा है कि पार्टी प्रधान राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा देकर अन्य पार्टी नेताओं के लिए जवाबदेही की एक मिसाल पेश की है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को खुद ही अपने पदों से हट जाना चाहिए और पार्टी का सिस्टम सही ढंग से चलाने के लिए राहुल गांधी को पूरी स्वतंत्रता देनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वर्किंग कमेटी के सदस्यों, पदाधिकारियों, प्रदेश प्रधानों सहित सभी मुख्यमंत्रियों को भी अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जिम्मेदार नेता के तौर पर देने से राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे और वे पार्टी का पुनर्गठन करते हुए पदाधिकारियों का दोबारा चुनाव कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही बाजवा ने राहुल गांधी को प्रधान पद पर बने रहने की अपील करते हुए कहा कि वे पार्टी प्रधान का ओहदा संभालते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आएं। उल्लेखनीय है कि अब तक पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रधानी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अन्य राज्यों में भी कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान को अपने इस्तीफे भेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें