फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 155 विद्यार्थियों के दांतों को जांचा

विज्ञापन
शाहाबाद। ​शिविर में बच्चों के दांतों की जांच करते चकित्सक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में दांतों की स्वच्छता और देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके दांतों की सही देखभाल के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में उन्हें दांतों से जुड़ी समस्याओं से बचाया जा सके। शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन और दंत चिकित्सक डाॅ. उमेश गुप्ता ने कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के करीब 155 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। उन्होंने बच्चों को दांतों की स्वच्छता बनाए रखने के उपाय बताए और मीठे पदार्थों के अत्यधिक सेवन से बचने की सलाह दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। शिविर के दौरान रोटरी क्लब के मुख्य सलाहकार राजकुमार गर्ग, स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर मनोज भसीन, उप-प्राचार्य सतबीर सिंह, संजय बठला, अरुण रानी सहित अन्य सदस्य एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें