शाहाबाद। नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने ग्राम मोहड़ी और हलदेहड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव मोहड़ी में 35 ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गई, जबकि 21 लोगों के लैब टेस्ट भी किए गए। हलदेहड़ी गांव में 45 लोगों की ओपीडी के तहत जांच हुई और 11 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए। शिविर में संदीप कुमार, मलकीत सिंह, बहादुर सिंह संधू, करनैल सिंह, जसवंत सिंह, बहादुर सिंह मठोडा, अजैब सिंह और रामेश्वर शास्त्री शामिल रहे।