फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानुपर के ध्यानार्थ : छह वैज्ञानिक गोयल अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

देश के छह वैज्ञानिकों को गोयल अवार्ड
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में शुक्रवार को विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेकभनालॉजी (मुंबई) के प्रो. लक्ष्मी कांतम, कानपुर आईआईटी के प्रो. संदीप वर्मा तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (बंगलूरू) के प्रो. उमेश वार्ष्णेय को गोयल अवार्ड से सम्मानित किया। इस सम्मान के रूप में इन वैज्ञानिकों को दो लाख रुपये, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा आईसीटी (मुंबई ) के डॉ. पराग गोगेट, जीएनडीयू (अमृतसर) की डॉ. वंदना भल्ला तथा आईआईटी (कानपुर) के डॉ. अरुण शुक्ला को राजीब गोयल युवा वैज्ञानिक अवार्ड से नवाजा गया। इनको एक लाख रुपये, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजीव गोयल अवार्ड से सम्मानित आईसीटी (मुंबई) के डॉ. पराग आर गोगटे ने कहा कि इस बार मुझे राजीव गोयल युवा वैज्ञानिक अवार्ड मिला है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में ऐसे ही काम करते हुए एक दिन गोयल अवार्ड के लिए फिर से यहां आने का अवसर मिले। गुरू नानक देव विश्वविद्यालय की डॉ. वंदना भल्ला ने कहा कि वर्ष 1992 में जब यह अवार्ड शुरू हुआ था, तब मैं इस विश्वविद्यालय की छात्रा थी। उस दौरान इस समारोह के लिए मैंने रंगोली बनाई थी। अब यहां मुझे सम्मान मिलना सौभाग्य की बात है। आईआईटी कानपुर के डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि युवा वैज्ञानिक के रूप में चयनित होना उनके लिए गर्व की बात है। बता दें कि गोयल अवार्ड के रूप में अब तक 71 वैज्ञानिकों को गोयल अवार्ड, 37 वैज्ञानिकों को राजीव गोयल अवार्ड व 3 समाज सेवियों को गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें