लाडवा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पुल
कुरुक्षेत्र। लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी ने शुक्रवार को विधायक सैनी ने 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल व पार्क का शिलान्यास किया। स्वीमिंग पुल के अलावा एक बड़े पार्क भी बनाया जाएगा, जिसमें बाल बैडमिंटन, स्केटिंग व टेबल टेनिश का मैदान तैयार किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल में बनने से हल्के के युवाओं को स्वीमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिश, स्केटिंग सहित अन्य खेलों के लिए बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा विधायक डाक्टर पवन सैनी ने लाडवा हल्के में एक आधुनिक नए बस क्यू सेल्टर का भी उद्घाटन किया।