फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बाट जोहते रहे 300 पुलिस कर्मी, नहीं पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
धन्ना भगत शिक्षण संस्थान मामले में दिन भर बाट जोहते रहे 300 पुलिस कर्मी, नहीं पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नाभि कमल ठाकुरद्वारा मंदिर की जमीन पर जिला प्रशासन में टकराव की आशंका के चलते अभी भी घबराहट है। इसके चलते मंगलवार को भी प्रशासन जमीन पर मंदिर प्रबंधन को कब्जा नहीं दिला सका। करीब 300 पुलिस कर्मी कब्जा दिलाने के लिए दिन भर केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी के पास इंतजार करते रहे, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। इससे पुलिस बल को बैरंग लौटना पड़ा। मंदिर के महंत और अन्य लोग भी प्रशासन के संबंधित जमीन का कब्जा दिलाने के लिए आने की इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई वहां नहीं पहुंचा तो फिर जिला उपायुक्त से इस बारे में संपर्क किया गया। वहां से बताया गया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि नौ फरवरी को भी प्रशासन इस जमीन पर कब्जा नहीं दिला पाया था। दिन भर पुलिस बल इंतजार करता रहा था। उस वक्त प्रशासन ने न्यायाधीश रेनू नागर की अदालत में मामला संवेदनशील होने का हवाला दिया था। इसके बाद अदालत ने प्रशासन को 23 फरवरी तक कार्रवाई के आदेश दिए थे। अदालत के इन आदेशों के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। साथ ही कार्रवाई के लिए एसडीएम को आदेश दिए थे। मंगलवार को प्रशासन के इस रवैये को देख कर महंत और अन्य संबंधित लोगों में रोष था। उन्हें उम्मीद थी कि मंगलवार को प्रशासन कब्जा दिलाएगा, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। अब प्रशासन अदालत के आदेशानुसार 23 फरवरी तक कब्जा दिला पाएगा या नहीं, यह उस वक्त ही पता चलेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में अपने पक्ष में आदेश मिलने के बाद मंदिर के महंत और अन्य संबंधित लोग प्रशासन के कब्जा नहीं दिलवाने के संबंध में कई बार डीसी से मिल चुके हैं। डीसी ने पहले 2 फरवरी और बाद में 5 फरवरी का समय दिया था। इसके बाद डीसी ने उन्हें 9 फरवरी तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

23 फरवरी तक दिला दिया जाएगा कब्जा : डीसी
डीसी सुमेधा कटारिया का कहना है कि अदालत ने 23 फरवरी तक कब्जा दिलाने की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसे इस समय तक अवश्य पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार को ही यह कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन उस दिन पर्याप्त पुलिस बल नहीं था। मंगलवार को पुलिस तैयारी के बाद उन्हें सूचना दी गई। इस वजह से एकदम से तैयारी नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

जाट संस्थान को दिया जाए न्यायालय में अपील का मौका
इस जमीन मामले को लेकर केयू में छात्रों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता छात्र नेता सुखविंद्र गोदारा ने की। उन्होंने कहा कि इस जमीनी विवाद के चलते धन्ना भगत शिक्षण संस्थान में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेता विकास बलाही ने कहा कि कुछ लोग इस जमीन को हड़पना चाहते है, लेकिन प्रशासन को इस पर कार्रवाई करने के बजाय संस्था को जिला एवं उच्च न्यायालय में अपील करने का मौका दिया जाना चाहिए। इस मौके पर नरवीर सिंह, अंकित कुंडू, नवीन सिहाग, रोहित बलाही, अर्पित, अजय श्योकंद, निखिल लाठर, रोहित दबलैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें