केयू यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने खराब रिजल्ट को लेकर हंगामा किया। बीए के इस रिजल्ट में इसी कॉलेज के 150 विद्यार्थी फेल हो गए। परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को शिकायत दी और रिजल्ट की दोबारा जांच कराने की मांग की।
केयू ने बीए का रिजल्ट जारी किया। लेकिन यह रिजल्ट देखते ही यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों में मायूसी छा गई। विद्यार्थियों का आरोप है कि ज्यादातर विद्यार्थी एक ही विषय में फेल किए गए हैं। जबकि पेपर सभी के अच्छे गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि अलग-अलग विषयों के डेढ़ सौ से ज्यादा विद्यार्थी फेल कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों ने इसकी लिखित शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन को की है। रजिस्ट्रार की दी शिकायत में मांग की गई है कि कॉपियों की जांच दोबारा से कराई जाए। बताया जाता है कि रजिस्ट्रार ने विद्यार्थियों को आश्वासन देकर लौटा दिया है।