फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में केडीबी के अधिकारियों व कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 50वीं वर्षगांठ पर कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग व उत्साहवर्धन के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड प्रशासन द्वारा पहली बार एक साथ 70 से ज्यादा कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए ‘एक शाम कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के स्टाफ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को देर शाम श्रीकृष्णा संग्रहालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक शाम केडीबी स्टाफ के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा कोआपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश पहल, उपायुक्त डॉ. एस एस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ पूजा चांवरिया ने दीपशिखा प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके अलावा केडीबी की सीईओ पूजा चांवरिया, संपदा अधिकारी राजीव शर्मा, लेखा अधिकारी लक्ष्मीनाथ, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, अमित कुमार सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों तथा डीएवी स्कूल के संगीत शिक्षक विकास रल्हन ने गीत और कविताओं की प्रस्तुती देकर कार्यक्रम को यादगार बनाने का काम किया। वि इस कार्यक्रम में बोर्ड के तमाम सदस्यों ने केडीबी के करीब 70 कर्मचारियों व अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डा. मोहित गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. महासिंह पूनिया, नरेश सागवाल सहित अन्य अधिकारीगण व केडीबी का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन


मंत्रोच्चारण के बीच गीतास्थली ज्योतिसर में हुआ स्वर्ण जयंती पर हवन यज्ञ
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को सुबह गीता स्थली ज्योतिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। करीब 2 घंटे चले इस हवन में मंत्रोच्चारण के बीच विधायक सुधा, उपायुक्त डॉ. एस एस फुलिया, मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया, नगराधीश संयम गर्ग, केडीबी सदस्य उपेंद्र सिंघल, विजय नरूला, राजेंद्र जोशी, केसी रंगा, सौरव चौधरी, सुचि स्मिता ने आहुती डाली। इस यज्ञ के बाद लोगों में प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके पश्चात सभी मेहमानों से नंदा सदाचार स्थल पर पहुंचकर भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के स्मारक पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें