फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा बोर्ड की बैठक में लगी पांच करोड़ के विकास कार्यों पर मोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा बोर्ड की बैठक में लगी पांच करोड़ के विकास कार्यों पर मोहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। नपा बोर्ड की बैठक वीरवार को नपा कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता नपा प्रधान बलदेव राज चावला ने की। इस बैठक में पांच करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। बोर्ड की बैठक में 11 विकास के लिए कार्यों की सूचि प्रेषित की गई। इसमें से करीब नौ कार्यों पर मोहर लगाई गई।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रधान बलदेव राज चावला ने जानकारी दी कि शहर में तीन स्थानों पर बने डेरे, डानियां और बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं देने, सिटी पुलिस चौकी को जगह उपलब्ध कराने, सरकारी महोत्सवों के लिए स्वागत द्वार बनाने, इस पर आने वाली राशि स्वीकृत करने, नपा कार्यालय में कंप्यूटर युक्त नागरिक सुविधा केंद्र बनाने, पालिका रोल पर लगे सफाई कर्मचारियों को वर्दी, जूते और दस्ताने उपलब्ध कराने, पालिका लाइब्रेरी में पड़ी रद्दी को नीलाम करने, शहर का क्षेत्रफल बढ़ने के कारण 20 सफाई कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से रखने आदि कार्यों को हरी झंडी दी गई। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए साढे़ चार करोड़ से 10 एकड़ भूमि खरीद करने के प्रस्ताव को पेंडिग रखा गया है। इस प्रस्ताव को आला अधिकारियों के पास भेजने पर सहमति बनी है। इसके अलावा अन्य कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नपा सचिव मदन कुमार चौहान, पार्षद बलदेव राज सेठी, देव राज चराया, कमल शर्मा एडवोकेट, टेक चंद शर्मा, लिपिक सुभाष कुमार, नीलम साहनी, ऊषा रानी, सुखविंद्र कौर, अजय तुषार, गीता, बाला देवी, ज्ञान देवी, मीना देवी, ललित भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें