फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच माह में 1400 यात्रियों पर साढ़े छह लाख का जुर्माना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस अड्डा परिसर में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यात्री बेखौफ होकर रोडवेज की बसों में सफर कर रहे हैं। विभाग का चेकिंग स्टाफ हर माह 250 से 300 यात्रियों को बेटिकट पकड़ रहा है।
विज्ञापन

पांच माह में टीम करीब 1400 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ कर साढ़े छह लाख का जुर्माना लगा चुकी है। विभाग हर माह करीब एक से डेढ़ लाख रुपये वसूल रहा है। टीम को रूटों पर रोजाना 30 से 35 लोग बगैर टिकट मिल रहे हैं। ऐसे में विभाग को लाखों रुपये का चुना लग रहा है। यह आंकड़ा उन यात्रियों का है जो चेकिंग के दौरान टीम की पकड़ में आते हैं। रूटों पर पूरा दिन बसों के पहिए चलते हैं। 40 से 50 बसों की ही जांच होती है।
500 रुपये फिक्स, यात्रियों के हौसले बुलंद : सरकार ने बिना टिकट सवारियों से 500 रुपये चार्ज करने के नियम बनाए हुए हैं। इससे पहले यात्री से 10 गुना किराया वसूला जाता था। दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर आने-जाने में यात्री के हजार रुपये लग जाते हैं। ऐसे में बिना टिकट यात्रा करते यात्री पकड़े जा रहे हैं, जो 500 रुपये देकर आराम से निकल रहे हैं। निरंतर टीमें कर रहीं जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज विभाग की स्पेशल फ्लाइंग टीमें जिलेभर में चेकिंग कर रही हैं। बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के चालान किए जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। बस अड्डा परिसर में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें