फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों पर गंडासी से हमला करने में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्रावास में छात्रों के साथ मारपीट करने के आरोपियों को किया काबू। प्रवक्ता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के देवीलाल छात्रावास में छात्रों पर गंडासी से हमला करने के पांच आरोपियों को केयूके थाना की थर्ड गेट चौकी टीम ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान अंशुल, दुष्यंत, रवि, गौरव व लक्ष्य के रूप में हुई है। टीम ने इन आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए चार डंडे और एक गंडासी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना केयूके में दी शिकायत में विवेकानंद छात्रावास में रहने वाले छात्र तनिष ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात को वह अपने एक दोस्त के साथ देवी लाल छात्रावास में गया हुआ था, जहां पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उन पर डंडे बिंडे व गंडासी से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। हमले की वजह से उनको काफी चोटें आईं जिस कारण उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
उसी समय निखिल व धैर्य पर भी हमला किया गया। शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौकी को दी गई। शनिवार देर रात को चौकी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें