फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में होंगे लघु भारत के दर्शन : वाल्गद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के सीईओ श्रीकांत वाल्गद ने कहा कि पिहोवा में 18 से 22 जनवरी 2018 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में लघु भारत के दर्शन होंगे। इसमें पूरे देश से शिल्पकार आएंगे। महोत्सव में सरस मेले भी होगा। इस सरस मेले में स्थानीय लोगों को भी स्टाल लगाने का अवसर मिलेगा।
वह वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदि बद्री और सिरसा से सरस्वती यात्रा विभिन्न जिलों से होकर सरस्वती महोत्सव पिहोवा में पहुंचेंगी। एक हजार एक सौ बच्चे सरस्वती वंदना करेंगे। सरस्वती महोत्सव में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की तरफ से एक प्रदर्शनी भी लगेगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती सेमिनार होगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव के दौरान आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर हरियाणवी लोक कला को उजागर करता हुआ हरियाणा पैवेलियन स्थापित होगा। महोत्सव के दौरान पिहोवा में वॉल पेंटिंग और विभिन्न प्रकार प्रतियोगिताएं हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव से पूर्व सरस्वती तीर्थ का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। महोत्सव से पहले निरंतर जलप्रवाह का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग ढाई करोड़ रुपये से सरस्वती तीर्थ स्थल का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। प्रथम चरण में सरस्वती तीर्थ में लेवलिंग का कार्य किया जा रहा है। तीर्थ के चारों ओर परिक्रमा पथ को दुरुस्त करके लाल पत्थर लगाएं जाएंगे। इस मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह, सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड की अतिरिक्त सीईओ हेमा शर्मा, एसडीएम पिहोवा पूजा चांवरिया, डीआरओ चांदी राम चौधरी, कृष्ण कुमार, सौरव चौधरी, उपेंद्र सिंघल, इकबाल चंद शर्मा, सुचि स्मिता, महासिंह पूनिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें