फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक डॉ पवन सैनी, नपा सचिव, मार्केट कमेटी अध्यक्ष सहित दस के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व नपा कर्मचारी ने विधायक, नपा सचिव, मार्केट कमेटी अध्यक्ष सहित 10 के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन

षड़यंत्र के तहत नौकरी से निकालने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा (कुरुक्षेत्र)।
नगरपालिका से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में पहले तो नपा सचिव ने ऑडियो वायरल करने वाले के खिलाफ सरकारी कागजात से छेड़छाड़ करने और खुर्दबुर्द करने की शिकायत दी थी। अब ऑडियो वायरल करने वाले नपा के पूर्व कर्मचारी ने स्थानीय विधायक डॉ. पवन सैनी, नपा सचिव हरिओम कंबोज, मार्केट कमेटी चेयरमैन मेघराज सैनी, विधायक के करीबी नेता अरुण सैनी सहित दस लोगों के खिलाफ षडयंत्र कर उसको नौकरी से निकालने की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने रविवार देर शाम लाडवा थाने में सात पेज की शिकायत सौंपी। प्रवीण कुमार ने शिकायत में लिखित 10 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि प्रवीण कुमार निवासी वार्ड नंबर 10 ने विधायक पवन सैनी, नपा सचिव हरिओम कंबोज, मार्केट कमेटी अध्यक्ष मेघराज सैनी सहित 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत को पढ़ने के बाद उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नपा में छह महीने पहले अनुबंध आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में प्रवीण कार्यरत था जिसे नपा सचिव ने निकाल दिया था। इस दौरान की बातचीत के तीन ऑडियो पिछले दिनों वायरल हुए थे, जिसमें विधायक सहित कई लोगों की नपा कार्यालय की नौकरियों और अन्य कार्यों में दखलंदाजी का खुलासा हुआ था। ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है और नेता व कार्यकर्ता इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें