26 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने 26 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर इंचार्ज उप निरीक्षक सेवा सिंह के नेतृत्व में टीम ने शौरगिर बस्ती इंदिरा कालोनी में छापा मारकर आरोपी राजेंद्र को काबू किया। आरोपी के पास से एक कट्टे में पॉलीथिन में छुपाया गया 26 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राजेंद्र उर्फ गोलू निवासी शौरगिर बस्ती इंदिरा कालोनी शहर थानेसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।