कुरुक्षेत्र। जिला आयुष विभाग ने धनतेरस पर आयुष ग्राम कलाल माजरा में निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच सोहन लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
शिविर में डॉ.संतोष एवं डॉ.स्मृति ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। धर्मवीर एवं अरुण कुमार (फार्मासिस्ट) ने नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया। शिविर में ़118 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया, जिनमें 67 आयुर्वेदिक एवं 51 होम्योपैथिक ओपीडी के मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 45 लोगों की बीपी स्क्रीनिंग तथा 16 लोगों की शुगर जांच की गई। शिविर के सफल आयोजन में बेबी रानी एवं अशोक कुमार का विशेष सहयोग रहा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।