फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आज एसपी करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आज एसपी करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ओम पताका फहराकर करेंगे। इस महोत्सव में आर्यसमाज की महान विभूतियां भी विचार रखेंगी। यह जानकारी गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के 105वें वार्षिक महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। गुरुकुल के ब्रह्मचारी महोत्सव के दौरान दर्शकों के समक्ष मनोहारी योगासन, लकड़ी और रस्सी मल्लखंभ, जिमनास्टिक, एक्रोबेटिक्स, घुड़सवारी आदि का प्रदर्शन करेंगे।
सैनी ने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए शून्य बजट प्राकृतिक कृषि एवं गोरक्षा सम्मेलन होगा।ञ इसमें आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान रामपाल आर्य मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के मंत्री उमेद सिंह करेंगे। समारोह के समापन सत्र की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा के कृषि, सिंचाई, पशुपालन और डेयरी मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुकुल के सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि कृषि मंत्री गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा किसानों के लिए शून्य लागत प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण-केंद्र का शिलान्यास करेंगे। गुरुकुल के छात्रों को अस्त्रों और शस्त्रों की जानकारी के लिए सेना से विजयंता टैंक मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण से लोगों को रासायनिक खादों के उपयोग से तैयार उत्पादों से मुक्ति मिलेगी। इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य किसानों को ऋण के बोझ से बचाना और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें