फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बुधवार को 41 छात्र प्रतिनिधियों के लिए हुए चुनाव में यूटीडी में 64.95 प्रतिशत, यूनिवर्सिटी कॉलेज में 22.66 प्रतिशत एवं बीएड कॉलेज में छात्र प्रतिनिधि चुनाव के लिए 12.2 प्रतिशत वोटिंग हुई। 41 छात्र प्रतिनिधियों के लिए हुए चुनाव में 110 छात्र-छात्राओं ने अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें से 74 छात्र एवं 36 छात्राएं उम्मीदवार मैदान में थे। 17 विभागों में सीधे सीआर के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक पूरी कर ली गई।
चुनाव आयुक्त प्रो. एनएन डोगरा एवं संयोजक प्रो. पवन शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी कालेज में छात्र प्रतिनिधि के 30 पदों में से 15 सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति एवं 11 का चुनाव के माध्यम से हुआ। यूनिवर्सिटी कालेज ऑफ एजुकेशन में सीआर के दो पदों में से एक का चुनाव सर्वसम्मति से और एक कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव हुआ। यूटीडी के 192 सीआर के पदों में 29 कक्षा प्रतिनिधि चुनाव से और 85 कक्षा प्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए। उन्होंने बताया कि सभी 17 विभागों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रक्रिया में 22 वर्ष बाद छात्र-छात्राओं ने बड़े जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह से ही विद्यार्थियों ने अपने विभागों में जाकर अपने पंसद के कक्षा प्रतिनिधि के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि विश्वविद्यालय के 48 विभागों में कक्षा प्रतिनिधि पद के लिए 142 विद्यार्थी कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुन लिए गए हैं। इसमें अंग्रेजी विभाग से प्रतीक, मोनिका, हिंदी विभाग से मेघना सिंघरा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से वर्षा रानी, आशीष शर्मा, कॉमर्स विभाग से विकास जौहर, कमल गोयल, मैनेजमेंट विभाग से अभिषेक, कर्ण सेतिया, सिद्धार्थ गंभीर, भानु प्रताप, विनय कुमार, जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान से कृष्ण चौहान, प्रिंस अहलावत, हरसिमरन सिंह, तनमय, विपिन, नीतू, यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मैनेजमेंट से गौरव वशिष्ठ, गौरी मित्तल, फिजीकल एजुकेशन से अक्षय कुमार, मनीषा रानी, यूआईईटी से आदित्य मलिक, संदीप, गौरव शर्मा, एआईएच से आशीष कंडोला, सुमित, फाइन आर्ट्स से पुण्य खुराना, उमेश, अमन, स्वाति, प्रियंका, मनीषा गोयल, प्रतिमा चौहान, वैशाली आर्य, संगीत एवं नृत्य विभाग से रिम्मी वर्मा, फिलासफी विभाग से प्रियंका शर्मा, संस्कृत विभाग से कृष्ण कुमार, विष्णु भगवान, विधि विभाग से शुभम कालिया, कमल गुज्जर, नैना भास्कर, विधि संस्थान से जयंत सिंह, युक्ता आहुजा, आदित्य कुमार, विकास कुमार, ओंकार चौहान, बायोकैमिस्ट्री से संजीव, गौरव, बायोटेक्रालॉजी से विक्रांत, बाटनी से सोनिया, हो साइंस से प्रियंका सहरावत, गर्विता, करिश्मा कुमारी, नेहा, माइक्रो बायोलॉजी से शालू यादव, नमिता नांदल, जूलोजी से हर्षिता सैनी, चमनलाल, रिंकू, विक्रम, पर्यावरण विज्ञान विभाग से रितिक कादियान, मोहित सैनी, कनव सिंहमार, फार्मेसी संस्थान से प्रह्लाद, अमन कुमार, विपुल, नितिश कुमार, नेहा, तरूण, रसायन विज्ञान विभाग से दिव्या, संदीप, कम्प्यूटर साईंस विभाग से वंदना शर्मा, गुरमीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, विवेक कुमार, इंद्रजीत सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स साईंस से अमित बराला, विकास कुमार, सुरूचि, भूगोल विभाग से मोहित बूरा, बिजेंद्र सिंह, जियोलॉजी से सौभाग्य रंजन, अनिकेत, जियोफिजिक्स से पूजा वर्मा, ज्योति, आशीष जांगडा, यूसिक से नितिन चंदेला, अंजू देवी, अभिषेक, प्रशांत राय, गणित विभाग से कपिल, प्रदीप कुमार, भौतिकी विभाग से द्वारिका, विकास, सांख्यिकी विभाग से हरदीप, मन्नू वर्मा, अर्थशास्त्र विभाग से अन्नु, कुमारी अनिता देवी, अमित, इतिहास विभाग से निशा, रवि, राजनीति शास्त्र विभाग से लोकेश कौशिक, नवनीत खान, नीतिश कुमार, आशीष, मनोविज्ञान विभाग से शिवानी, राहुल, विशाल शर्मा, लोकप्रशासन विभाग से निधि, सोशल वर्क से अनन्या खन्ना, समाज शास्त्र से मनदीप बिधान, राजविंद्र कौर, यूनिवर्सिटी कॉलेज से विशाल, सीमा देवी, राकेश, अंजलि सैनी, अजय, आशुतोष वर्मा, सागर दहिया, अजय, अक्षित पांडे, अमन ढुल, सोनाली भटनागर, प्रज्ज्वल, अंकुश कलसिया, हर्ष, साक्षी शर्मा, अंजलि, अनिल कुमार, श्याम रावत, प्रियंका सैनी, सुभाष, आकृति, नवीन कुमार, विजेता, फाल्गुनी शर्मा, चेतना, प्रमोद, बीएड कॉलेज आफ एजुकेशन से हिमांश राठी एवं नितेश कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुने गए।
विज्ञापन


फोटो नंबर - 50
डीएवी कॉलेज में गुरिंद्र सिंह तो राजकीय कॉलेज भेरिया में शुभप्रीत कौर बनीं प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। डीएवी कॉलेज में बुधवार को हुए छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ग्रुप के गुरिंद्र सिंह को प्रधान चुना गया। एमकॉम फाइनल के मोहन लाल को उपप्रधान, आशु को सचिव तथा अन्तिमा सरोज को सहसचिव चुना गया। मनीषा, कर्ण कुमार, सौरभ तथा पूनम रानी को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया। इससे पूर्व कॉलेज में 5 सीआर के लिए मतदान हुआ तथा 7 सीआर को सर्वसम्मति से चुना गया। प्रिंसीपल डॉ. कामदेव झा ने बताया कि 7 सीआर एमकॉम प्रथम वर्ष के कमलदीप सिंह, एमकॉम अंतिम वर्ष के मदन लाल, एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की अंतिमा सरोज, बीएससी कंप्यूटर साईंस प्रथम वर्ष के करन कुमार, बीएससी अंतिम वर्ष साईंस का आशु, बीए द्वितीय वर्ष का मोहन लाल, बीकॉम प्रथम वर्ष की मनीषा को सर्वसम्मति से सीआर चुना गया था, जबकि 5 सीआर पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष मुस्कान, बीकॉम द्वितीय वर्ष का सौरभ 45 वोट लेकर, बीएससी कंप्यूटर साईंस द्वितीय वर्ष को 18 वोट, बीए प्रथम वर्ष को 54 वोट तथा बीए अंमित वर्ष की पूनम रानी 55 वोट लेकर विजयी रही। उधर, राजकीय कॉलेज शुभप्रीत कौर को प्रधान चुना गया। रोहित कुमार को उपप्रधान, सौरभ को सचिव और गुरमीत सिंह को सह-सचिव चुना गया।

टॉस जीतकर सीआर बनी मुस्कान
डीएवी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में तीन उम्मीदवार मुस्कान, गुरप्रीत सिंह एवं श्रृति सीआर पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। कुल 45 वोट में से मुस्कान एवं गुरप्रीत सिंह दोनों को 22-22 वोट मिले, जबकि श्रृति को सिर्फ एक ही वोट मिला। विजेता का फैसला टॉस द्वारा हुआ, जिसमें भाग्य ने मुस्कान का साथ दिया।

फोटो नंबर - 15
बीपीआर कॉलेज में शांतिपूर्वक हुआ चुनाव, निर्विरोध चुने गए छात्र पदाधिकारी
- एमकॉम अंतिम वर्ष की मधु प्रधान, बीएससी तृतीय के अनुज उपप्रधान निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-5 स्थित भगवान परशुराम कॉलेज में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्व ढंग से हुए। प्राचार्य डा. योगेश्वर जोशी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देकर उम्मीद जताई कि भविष्य में सभी पदाधिकारी आम सहमति से कॉलेज की भलाई के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी एवं प्राचार्य डा. योगेश्वर जोशी ने बताया कि प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा मधु को निर्वाचित किया गया। उपप्रधान के लिए बीएससी तृतीय के अनुज मेहला, महासचिव के लिए एमकॉम प्रथम की छात्रा नैना अरोड़ा, संयुक्त सचिव पद के लिए बीएससी तृतीय वर्ष के अजय कुमार आदि को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में बीए तृतीय वर्ष की सुरभी शर्मा, बीए प्रथम वर्ष के ललित, बीएससी प्रथम वर्ष के अंकित, एमएससी प्रथम वर्ष के धीरज राजपाल तथा बीकॉम तृतीय वर्ष के मोहित आदि निर्विरोध चुने गए। बताया कि कक्षा प्रतिनिधि के रूप में बीए प्रथम वर्ष के ललित, बीए द्वितीय के विजय, बीए तृतीय की सुरभी शर्मा, बीकॉम प्रथम के सौरभ, बीकॉम द्वितीय के कृष्ण, बीकॉम तृतीय वर्ष के मोहित, बीएससी प्रथम के आकाश, बीएससी तृतीय वर्ष के अनुज मेहला, बीएससी प्रथम (नॉन मेडिकल), अंकित, बीएससी द्वितीय (नॉन मेडिकल) के जतिन, बीएससी तृतीय (नॉन मेडिकल) के अजय, एमकॉम प्रथम वर्ष की नैना अरोड़ा, एमकॉम फाईनल की मधु, एमएससी प्रथम के धीरज राजपाल तथा एमएससी अंतिम वर्ष की अंकिता मेहला निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी डा. जोशी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्यों एवं कक्षा प्रतिनिधियों को बधाई दी। चुनाव कोर समिति के सदस्यों डा. हीरालाल शर्मा, प्रो. शीशपाल शर्मा, डा. मनोहर लाल शर्मा, डा. मालाराम बंसल, प्रो. अनिल कौशिक, डा. नंद किशोर, प्रो. कर्मजीत सिंह संधू, डा. कैलाशचंद शर्मा, कर्मचंद एवं पीयूष शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

डीएन में प्रधान मधु और अंजु सैनी बनीं उपप्रधान
दयानंद महिला कालेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष, बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कक्षा प्रतिनिधियों के लिए मतदान कराया गया। इसमें कुल 618 वोटों में से 369 मतदान हुए। इसके बाद कुल 16 चयनित/नामांकित कक्षा प्रतिनिधियों में से सात कक्षा प्रतिनिधियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। वहीं 5 सीटों पर कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण नियमानुसार कक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को कक्षा प्रतिनिधि के रूप में प्राचार्या द्वारा नामांकित किया गया। दूसरे चरण में छात्र कार्यकारिणी परिषद के सात पदों (प्रधान, उपप्रधान, सचिव और चार कार्यकारिणी सदस्यों) के लिए चुनाव कराया गया। 9 सदस्यीय छात्र परिषद में से निर्विरोध रूप से एक संयुक्त सचिव व प्राचार्या द्वारा नामांकित अनुसूचित जाति प्रतिनिधि के रूप में एक कार्यकारी सदस्य को चुनाव गया। चुनाव के दौरान मधु प्रधान (बीएससी द्वितीय), अंजु सैनी उपप्रधान (बीए द्वितीय), इतिका शर्मा सचिव (बीकाम द्वितीय) एवं आंकाक्षा संयुक्त सचिव निर्वाचित की गई। कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों के रूप में आरती, तमन्ना, एकता वालिया तथा नैया का चुनाव हुआ।

फोटो नंबर - 19
भावना बनीं आईजीएन कॉलेज लाडवा की प्रधान
लाडवा। आईजी नेशनल कालेज में हुए छात्र संघ चुनाव में भावना रानी को प्रधान चुना गया। कालेज में पहली बार कोई छात्रा प्रधान बनी है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव शांतिपूर्वक कराया गया। चुनाव में कालेज की जनरल काऊंसिल के 11 कक्षा प्रतिनिधी चुने गए, जिन्होंने छात्र संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में हिस्सा लिया। छात्र संघ चुनाव में प्रधान पद के लिए भावना के अलावा संदीप कौर, नवनीत चीमा एवं काजल उम्मीदवार थी। सबसे ज्यादा वोट बीएससी तृतीय की छात्रा भावना को पांच वोट मिले। संदीप कौर को 3, नवनीत चीमा को 2 और काजल को एक वोट हासिल हुआ। चुनाव में रवि यादव को सर्वसम्मति से सचिव, काजल उपप्रधान तथा साहिल को सहसचिव चुना गया। इससे पहले कक्षा प्रतिनिधियों के चुनाव में नवनीत कौर चीमा, सोनम, भावना, दीपक, रवि यादव, साहिल, संदीप कौर, आरजू, राहुल सैनी, रिशू एवं काजल सहित कुल 11 कक्षा प्रतिनिधी चुने गए थे, जिन्होंने प्रधान पद के चुनाव में अपने वोट का प्रयोग किया।

फोटो नंबर - 20
शाहाबाद एमएन कॉलेज में मुकुल प्रधान, सुमित बने उपप्रधान
- बीएसई प्रथम वर्ष में संदीप व प्रियंका को 13-13 वोट मिले, ड्रा से प्रियंका बनी कक्षा प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव सर्वसम्मति से हुुआ। बीए अंतिम वर्ष के मुकुल प्रधान और प्रथम वर्ष का सुमित तंवर उपप्रधान चुने गए। वहीं सचिव कोमल देवी, सहसचिव गर्वित को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य राहुल, वीरेन, प्रियंका, लक्ष्मी देवी, अंजलि रानी बने। 10 कक्षाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव भी शांतिपूर्ण रहा। 10 में से तीन कक्षा प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 7 प्रतिनिधियों का चुनाव मतों से हुआ। रिटर्निंग अधिकारी प्राचार्य डा. अशोक चौधरी, चुनाव पर्यपवेक्षक प्रो. एसएस काजल एवं डा. चूहड़ ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष से सुमित तंवर, बीएसई द्वितीय वर्ष से राहुल और एमए प्रथम से अंजल िनिर्विरोध चुने गए। अन्य 7 कक्षाओं के लिए 14 उम्मीदवारों में कांटे का मुकाबला रहा। बीकॉम प्रथम में 64 वोट पड़े, जिसमें से वीरेन ने 34 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी प्रभजोत को 4 वोट से पराजित किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष में लक्ष्मी देवी को 31 और पूजा रानी को 18 वोट पड़े। लक्ष्मी देवी ने 13 ने 13 वोट से चुनाव जीता। बीकॉम तृतीय वर्ष में गर्वित को 45 एवं सचिन को 25 वोट प्राप्त हुए। गर्वित ने बीस मतों से चुनाव जीता। बीए द्वितीय में हर्ष राणा को 54 और विशाल को 61 वोट प्राप्त हुए। विशाल ने 7 मतों से चुनाव जीता। बीए अंतिम की शबनम को 47 और मुकुल को 62 वोट प्राप्त हुए। मुकुल ने 15 मतों से चुनाव जीता। बीएसई प्रथम वर्ष में संदीप को 13 एवं प्रियंका को 13 वोट मिले। बराबरी होने पर ड्रा के माध्यम से प्रियंका ने चुनाव जीता। बीएसई फाइनल में कोमल को 13 और गीता को 10 वोट प्राप्त हुए। कोमल ने 3 मतों से चुनाव जीता। चुनाव पर्यवेक्षक प्रो. एसएस काजल ने बताया कि अलग-अलग 7 कक्षा प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए करीब 468 मत पड़े। इस अवसर पर प्राचार्य डा. अशोक चौधरी तथा प्रो. भावना बंसल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। एमएन कालेज के प्रधान मुकुल ने कहा कि उन्होंने यह चुनाव एबीवीपी के नेतृत्व में लड़ा है।


-22 साल बाद केयू परिसर में नजर आई छात्र संघ चुनाव की गहमागहमी
-अप्रत्यक्ष चुनाव के प्रति छात्र संगठनों में दिखा गुस्सा, विरोध और नारेबाजी
-चुनाव का विरोध कर रहे छात्र संगठनों के 200 सदस्यों को लिया हिरासत में
-हिरासत में लेने के बाद ब्रह्मसरोवर पर छोड़े गये छात्र नेताओें ने दुबारा घुसने का किया प्रयास
-भाजपा के करीबी धर्मगुरु के चुनावी गतिविधियों में हस्तक्षेप पर तपे नजर आए छात्र संगठनों के नेता
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 22 साल बाद छात्र संघ चुनाव की गहमागहमी के बीच पूरा परिसर पुलिस छावनी बना नजर आया। गुस्सा,विरोध और नारेबाजी के अलावा शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। केयू और पुलिस प्रशासन ने यहां कड़े प्रबंध किये थे,ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव या हंगामा ना हो सके। हालांकि इन प्रबंधों के बीच छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले विद्यार्थियों ने अप्रत्यक्ष चुनाव कराने के विरोध प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस ने लगभग 200 विद्यार्थियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को हिरासत में लेने के बाद ब्रह्मसरोवर पर छोड़ दिया गया,लेकिन कई छात्र संगठनों के नेता एवं सदस्य केयू के किरमिच रोड वाले मार्ग से होते हुए यूनिवर्सिटी की ठंडी सड़क पर आ पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट डा.चांदीराम और डीएसपी गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और काले कपड़े और काले रिबन लगाकर प्रदर्शनकर रहे विद्यार्थियों को रास्ते में ही रोक लिया। यहां पुलिस प्रशासन और छात्र संगठनों के बीच करीब आधे घंटे तक नोंकझोक चलती रही। छात्र नेताओं ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाये। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्ता का प्रभाव इस्तेमाल कर छात्रों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है,ताकि भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को लाभ पहुंचाया जा सके। इनेसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह खैरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री,विधायक एवं पार्टी से जुड़े प्रभावशाली लोगों का इस चुनाव में सीधा हस्तक्षेप हो रहा है। इन्होंने भाजपा से जुड़े एक धर्मगुरु पर भी आरोप लगाया कि छात्र संघ के चुनाव के दौरान केयू परिसर में उनकी सक्रियता साफ देखी जा रही है। केयू में लगे सीसीटीवी कैमरों की अगर फुटेज देखी जाए तो इसमें उक्त धर्मगुरु की एक ही कलर की कई गाड़ियां और खुद युवा धर्मगुरु भी दिखाई दे रहे हैं। इन्होंने कहा कि एक ओर पुलिस प्रशासन धारा-144 के नाम पर अन्य छात्र संगठनों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोकने के लिये प्रेशर बना रही है,जबकि भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी की तमाम गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं। इन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी ने मंगलवार को केयू परिसर में धारा-144 के बावजूद रैली निकाली और पुलिस की गाड़ियां इस रैली के आगे पीछे चलती रही। खैरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अप्रत्यक्ष रुप से चुनाव कराकर एबीवीपी को स्टूडेंट कौंसिल में पहुंचाने का काम कर रही है। यही कारण है कि अधिकांश छात्र संगठनों द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव का बाहिष्कार किये जाने के बावजूद चुनाव कराये जा रहे हैं,जो सरकार विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 अक्तूबर को केयू के थर्ड गेट पर और राज्य में अन्य जगहों पर जिस बर्बरता के साथ पुलिस ने लाठीचार्ज किया था,उसके कारण विद्यार्थी भयभीत है और इस चुनाव में वोटिंग करने की बजाये अपने घरों की ओर कूच कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वोट प्रतिशत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एबीवीपी के अलावा अन्य विद्यार्थियों ने इस चुनाव के प्रति कोई रुचि नहीं ली और चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


इन्हें लिया पुलिस ने हिरासत में
विरोध प्रदर्शन के दौरान इनेसो नेता जसविंद्र खैरा और एसएफआई के शहनवाज, जीबीएसओ से सुमित चौधरी, असवा अशोक महान, राजीव सभ्रवान,एनएसयूआई शिवम अबला, केयूवीएम विक्की सारसा, इनसो से विक्रम गुर्जर,संजीव सिहाग,योगेश शर्मा, युवराज सांगवान,जयदेव नौलथा,रविंद्र,महेंद्र सिंह,सुनील,दीपेंद्र बरार,शक्ति, अंकिता,चीनू राणा,एसएफआई से प्रदेशाध्यक्ष सुमन, इनेलो नेत्री मंजू जाखड़,हरमन,प्रीति,एसएफआई से विनोद सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

केयू में 22 साल बाद छात्र संघ का चुनावी माहौल
-सुबह 9 से 11 बजे तक सीआर पद के लिए केयू में वोटिंग
-अप्रत्यक्ष चुनाव का विरोध कर रहे करीब 200 विद्यार्थी पुलिस ने लिये हिरासत में
-हिरासत में लिए विद्यार्थियों को ब्रह्मसरोवर पर छोड़ा
-विरोध कर रहे छात्र संगठनों के नेताओं ने दुबारा किया केयू में घुस कर विरोध का प्रयास
-पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल,रास्ते में रोका
-आधे घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छात्र नेताओं को लिये हिरासत में
-छात्र नेताओं ने पुलिस,प्रशासन और सरकार पर लगाये गंभीर आरोप
-इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा ने कहा सरकार एबीवीपी को करना चाहती है स्टूडेंट कौंसिल में बैठाना
-सत्तारुढ दल और उससे जुड़े एक धर्मगुरु पर भी छात्र संघ के चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप
-12 बजे विजेता उम्मीदवारों को बसों में भर कर ले जाया गया केयू के आडिटोरियम हाल में
-यहां विजेता उम्मीदवार और सर्वसम्मत्ति से बने सीआर करेंगे नौ पदाधिकारियों के लिये वोटिंग
-रात को साढ़े 10 बजे तक आएंगे अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सहसचिव और पांच कार्यकारिणी सदस्यों के नतीजे
-प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोंकझोक के अलावा शांतिपूर्वक हुआ चुनाव

------------------------------------------------------
-वोटिंग के जरिये कुल सीआर चुने गए-41
-सर्वसम्मति से चुने गए सीआर-102
-जहां नामांकन नहीं हुआ वहां मनोनित किए टॉपर-81 सीआर
----------------------------
मतदान का प्रतिशत
-यूटीडी में हुई कुल वोटिंग-64.95 प्रतिशत
-यूसीके में हुए कुल वोटिंग-22.06 प्रतिशत
-केयू बीएड कालेज आफ एजुकेशन में हुई-12.2 प्रतिशत

सर्वसम्मति,मनोनित और मतदान से चुने सीआर
1-यूटीडी में सीआर के लिए थे 192 पद
-सर्वसम्मति से चुने गए-85 सीआर
-वोटिंग के जरिये चुने गए-29 सीआर
-मनोनित किये गए-78
2-यूसीके में सीआर के कुल-30 पद
-वोटिंग के जरिये चुने गए-11 सीआर
-सर्वसम्मति से चुने गए-15 सीआर
-मनोनित किए गए- 4 सीआर
3-केयू बीएड कालेज आफ एजुकेशन में सीआर के कुल-2 पद
-वोटिंग के जरिये चुने गये- 1 सीआर
-सर्वसम्मति से बने-1 सीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें