फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नवंबर से कर्मचारी छेड़ेंगे जेल भरो आंदोलन : विजयपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो न.17
विज्ञापन

सात नवंबर से कर्मचारी छेड़ेंगे जेल भरो आंदोलन : विजयपाल
बाबैन में कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान से बाबैन सब डिविजन पर कर्मचारियों ने बैठक आयोजित की। इस दौरान सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू करने आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के बाबैन ब्लॉक प्रधान विजयपाल ने की। कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए ब्लॉक प्रधान विजयपाल ने कहा कि भाजपा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सात नवंबर से जेल भरो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसमें कर्मचारी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सब यूनिट बाबैन के ब्लॉक प्रधान पवन सैनी जेई ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाएगा और प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन दिया जाएगा। छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के वादे से मुकर रही है। गेस्ट टीचर, कंप्यूटर टीचर, लैब सहायक को सरकार पक्का करने में आनाकानी कर रही है। सरकार सभी वादों को भूलकर कर्मचारी विरोधी निर्णय लेने पर लगी हुई है। इस मौके पर सुरेश कुमार, फूलचंद, ओम प्रकाश, देवेंद्र अजय कुमार, मिलन सिंह, केहर सिंह, अजय कुमार, गोपी चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें