फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 110 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 21 विद्यार्थियों समेत 110 नए केस मिले हैं। वहीं तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए हैं। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती बरतने के लिए बड़े स्तर पर चालान अभियान चलाया जाएगा। इस समय कुरुक्षेत्र में 612 एक्टिव केस के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 हजार 146 तक पहुंच चुका है और 139 मरीजों की उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को कुरुक्षेत्र से 72 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 9395 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि मार्च माह की शुरुआत से कुरुक्षेत्र में कोरोना के नए केस मिलने का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। कोविड-19 के मामलों में हुई वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए जिला, खंड और गांव स्तर पर टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट रणनीति को प्रभावी ढंग से अपनाया जाएगा। कोविड-19 के प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, क्लीनिक मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने, कड़ी निगरानी के साथ-साथ जन जागरूकता गतिविधियां बढ़ाई जाएगी। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन कराना भी सुनिश्चित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लोगों के स्वास्थ्य व पुलिस विभाग द्वारा चालान किए जाएंगे, इसलिए बिना मास्क के बाहर न जाए। जिला की सभी सब्जी मंडियों में भी बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जिले में सोमवार व मंगलवार को मेगा कोरोना वैक्सीनेशन के साथ ही अब शुक्रवार को भी जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा 60 साल की आयु से अधिक बुजुर्गों व 45 साल से अधिक आयु वर्ग के गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों का कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
बाक्स
55 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के दिए आदेश
जिला में ईशरगढ़, बगथला, ज्योतिसर, सेक्टर-4, 5, 7, 8, 13, थानेसर वार्ड-4, 6, 8, 31, बीड़ मथाना, बजीदपुर, पिपली, सिरसमा, छारपुर, बोड़ला, शास्त्री नगर, रेलवे रोड, विष्णु कॉलोनी सहित 55 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। एसडीएम अखिल पिलानी ने जारी आदेशों में कहा है कि इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करने के आदेश दिए है। कहा कि पुलिस, हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी, बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ व लोक निर्माण विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
जिले के 12 कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले के ज्योतिसर, धुराला, सेक्टर-4, 5, 13, दुखभंजन कॉलोनी, लुखी, खानपुर कोलियां, पिपली बीएनसी कॉलोनी सहित अन्य जगह बनाए गए 12 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें