फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल है अनाज मंडी में सड़क, लाइट और सफाई की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना, किसान आंदोलन तथा खरीद के नए नियम के साथ एक अप्रैल से गेहूं खरीद का सीजन शुरू होने वाला है। सीजन को लेकर मार्केट कमेटी जहां पुख्ता तैयारियों का दावा कर रही है, वहीं किसान भी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। जिले में अब तक 38 हजार 133 किसान रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। उधर, खरीद के नए नियमों को लेकर शनिवार को आढ़तियों की प्रदेश स्तरीय बैठक कुरुक्षेत्र में होगी। इस बैठक में ही खरीद व नए नियम को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिले भर में खरीद के लिए नौ मंडियों समेत 22 खरीद केंद्र बनाए गए है। वहीं, मार्केट कमेटी सीजन को लेकर समुचित व्यवस्था का दावा कर रही है। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ टीम ने थानेसर अनाज मंडी में हालात का जायजा लिया। इस दौरान आलम यह था कि अनाज मंडी की सड़क टूटी पड़ी है। मंडी की लाइटें भी ठप पड़ी हुई है। मंडी में दुकानों पीछे गंदगी की भरमार है। थानेसर मंडी में तीन कांटे है, जिसमें दो ही काम कर रहे हैं। इसके अलावा अभी तक ट्रांसपोर्ट का टेंडर भी नहीं हुआ है।
आढ़तियों का कहना है कि हर सीजन ट्रांसपोर्टर के पास गाड़ियों की कमी के चलते उठान कार्य धीमा चलता है। इस संदर्भ में थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से तैयारी की जा रही है। पिछले सीजन में भुगतान और उठान संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए आढ़तियों से उनका मोबाइल नंबर, दुकान नंबर, अकाउंट नंबर सहित अन्य डाटा इकट्ठा करके कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ताकि सीजन के दौरान कोई परेशानी न हो। लाइट, सीसीटीवी कैमरे, कांटा व सड़क को लेकर व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

नहीं मिला टीडीएस व ब्याज
अनाज मंडी प्रधान सुशील सिंगला ने बताया कि सरकार द्वारा हर बार खरीद को लेकर नए नियम बनाए जाते है। इससे आढ़ती काफी परेशान है। अब सरकार ने खरीद को लेकर नए नियम लागू किए है। नए नियम के मुताबिक नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दी है। वहीं अन मैच्योर ग्रेन भी दो प्रतिशत घटा दिया गया है। इसके अलावा अभी साल 2019-20 तक टीडीएस व ब्याज भी आढ़तियों को नहीं मिला है। वहीं कई आढ़तियों का धान का भुगतान भी अटका हुआ है।
80 फीसदी किसान पोर्टल पर करा चुके रजिस्ट्रेशन
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जिलेभर के 80 प्रतिशत किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके है। इसमें बाबैन में 4208 किसान, इस्माईलाबाद में 3401 किसान, लाडवा में 4123 किसान, पिहोवा में 9562 किसान, शाहाबाद में 6788 किसान तथा थानेसर में 10894 किसान समेत कुल 38133 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जनवरी माह से रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। हालांकि अभी भी रजिस्ट्रेशन चल रहा है। जिलेभर में अब तक 242247.84 एकड़ फसल की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है।
पिछले सीजन में एजेंसियों ने खरीदी 496370 एमटी गेहूं
पिछले साल सीजन में एजेंसियों ने जिलेभर से 496370 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। इसमें डीएफसी ने 310144 एमटी, हैफेड ने 174274 एमटी, एफसीआई ने 2403 और एचडब्ल्यूसी ने 9549 एमटी गेहूं की खरीद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें