फार्मेसी संस्थान की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को समापन हुआ। विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भोपाल के प्रिंसीपल प्रो. अखिलेश के सिंघाई, लॉरिएट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कांगड़ा के निदेशक प्रो. महेंद्र एशाहवत एवं फार्मेसी विज्ञान संस्थान, कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. एसी राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यशाला के तीसरे दिन विशेषज्ञों ने शिक्षण एवं शिक्षण कौशल के संवर्धन के लिए विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. महेंद्र एशाहवत ने इजी अंडरस्टेंडिंग ऑफ कास्मेटिक अपरोच विषय पर अपना विशेष व्याख्यान दिया। दूसरे विशेषज्ञ प्रो. अखिलेश सिंघाई ने शिक्षकों के लिए नवोंमेष विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया सलाहकार प्रो. सीके कोकाटे एवं पूर्व कुलपति केलई विश्वविद्यालय तेलंगाना ने की। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में केयू कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना उपस्थित रही। मुख्य अतिथि प्रो. कोकाटे ने कहा कि कार्यशालाएं ज्ञानवर्धन का सीधा माध्यम है। ऐसी कार्यशालाएं निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं स्टॉफ सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला द्वारा प्राप्त अपने अनुभव सांझा किए।