फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल साहित्य की नौ पुस्तकों का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती की बैठक में नौ पुस्तकों का विमोचन
विज्ञापन


अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की साधारण सभा का दूसरा दिन


कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय परिसर में चल रही तीन दिवसीय विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की साधारण
सभा के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें शिक्षाविद् सम्मेलन, क्रिया शोध, पूर्व छात्र परिषद्, अभिभावक प्रशिक्षण, वैदिक गणित, कृषि विज्ञान केंद्र, जनजाति ग्राम दर्शन कार्यक्रम, समर्थ शिशु रामकथा एवं माता-पुत्री सम्मेलन प्रयोग व उपलब्धियों पर चर्चा हुई।

इसके साथ-साथ गणित विज्ञान मेला, संस्कृति महोत्सव, अखिल भारतीय खेलकूद, जिला केंद्रों का सशक्तीकरण, पोषक ग्राम संपर्क योजना एवं कौशल विकास पर विचार-विमर्श करते हुए इनकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए गए। साधारण सभा के दूसरे दिन विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा लिखित नौ पुस्तकों का विमोचन भी हुआ, जिनमें से पांच पुस्तकें बाल साहित्य पर और चार पुस्तकें शैक्षिक चिंतन पर आधारित हैं।
विज्ञापन


इस सभा में इस बात पर जोर दिया गया कि विद्या भारती का काम मात्र विद्यालय चलाना ही नहीं है अपितु शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी हस्तक्षेप करते हुए भारतीयता के विचार को स्थापित करना है। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के विकास की दृष्टि से मानक परिषद् द्वारा विद्यालयों का मूल्यांकन, किशोर आयु वर्ग की लिकाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए माता-पुत्री सम्मेलन, देश की वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षा क्षेत्र के परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए तीन वर्षीय योजना बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्या भारती द्वारा किए गए शैक्षिक प्रयोगों पर आधारित गतिविधियों एवं कार्यशालाओं जैसे खेलकूद, आचार्य दक्षता वर्ग, विभिन्न प्रतियोगिताओं, शैक्षणिक भ्रमण, उभरता हरियाणा, खेलों में हरियाणा, हरियाणा के धार्मिक स्थल, कृषि व साहित्य के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी गई है। दूसरे दिन के विभिन्न चर्चा सत्रों में अखिल भारतीय संगठन मंत्री जेएम काशीपति, अखिल भारतीय महामंत्री डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी, अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. गोबिंद प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप बेतकेकर, मंत्री शिव कुमार, अवनीश भटनागर, श्रीराम अरावकर, डॉ. रमा मिश्रा आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें